UK to build up to 12 new nuclear submarines show its strength to Russia रूस को अपनी ताकत दिखाएगा एक और देश, 12 न्यूक्लियर सबमरीन का ऐलान, International Hindi News - Hindustan
More

रूस को अपनी ताकत दिखाएगा एक और देश, 12 न्यूक्लियर सबमरीन का ऐलान

ब्रिटेन ने रूस की बढ़ती आक्रामकता के जवाब में अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए 12 नए परमाणु-संचालित अटैक पनडुब्बियों के निर्माण की योजना की घोषणा की है।

Mon, 2 June 2025 06:00 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
रूस को अपनी ताकत दिखाएगा एक और देश, 12 न्यूक्लियर सबमरीन का ऐलान

यूक्रेन के रूस के सैन्य हवाई अड्डों पर बड़े ड्रोन हमले के बाद पूरी दुनिया रूस के कदम को लेकर आशंकित है। दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध का खतरा भी महसूस हो रहा है। रूस की बढ़ती आक्रामकता और यूरोप में युद्ध के माहौल को देखते हुए ब्रिटेन ने अपनी सैन्य ताकत को नए सिरे से आकार देने की बड़ी योजना का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोमवार को ‘स्ट्रैटेजिक डिफेंस रिव्यू’ जारी करते हुए घोषणा की कि देश 12 अत्याधुनिक परमाणु-संचालित अटैक पनडुब्बियां बनाएगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब ब्रिटेन को "युद्ध-तैयारी की स्थिति" में लाया जाए।

रूस को खुला संदेश

स्टार्मर ने अपने भाषण में रूस का नाम सीधे लेते हुए कहा, “हम यूरोप में युद्ध देख रहे हैं, नई परमाणु चुनौतियां उभर रही हैं, हमारे जलक्षेत्र में रूसी गतिविधियां बढ़ रही हैं और हमारे आसमान में खतरा मंडरा रहा है। हम इन खतरों का सिर्फ जवाब नहीं देंगे, बल्कि उनसे आगे निकलेंगे।” रक्षा सचिव जॉन हीली ने स्पष्ट किया कि ये पनडुब्बियां "रूसी आक्रामकता का सीधा जवाब हैं" और यह दिखाती हैं कि ब्रिटेन पीछे हटने वाला नहीं है।

क्या है प्लानिंग

ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की त्रिपक्षीय सुरक्षा साझेदारी AUKUS के तहत इन SSN-AUKUS पनडुब्बियों का निर्माण किया जाएगा। ये पनडुब्बियां टॉमहॉक क्रूज़ मिसाइलों से लैस होंगी और हजारों किलोमीटर दूर तक मार करने में सक्षम होंगी। इससे रूस की समुद्री रणनीति को चुनौती मिलने की आशंका है।

साइबर मोर्चे पर भी तैयारी

नई रक्षा नीति के तहत ब्रिटेन एक “साइबर और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कमांड” भी बनाएगा जो रूस द्वारा की जा रही साइबर गतिविधियों और हमलों का मुकाबला करेगा। यह यूनिट आधुनिक तकनीक से लैस होगी और साइबर युद्ध के क्षेत्र में ब्रिटेन की आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताओं को बढ़ाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूक्रेन से मिले जख्मों को भूल पुतिन ने तुर्की भेजी टीम,दुश्मन से शांति वार्ता आज
ये भी पढ़ें:पुतिन से उलझोगे तो तीसरा विश्व युद्ध, ट्रंप की 'आग' वाली चेतावनी पर रूस की धमकी

रक्षा बजट में जबरदस्त बढ़ोतरी

ब्रिटेन ने रक्षा बजट को 2027 तक GDP के 2.5% तक और 2034 तक 3% तक ले जाने की प्रतिबद्धता जताई है। यह स्पष्ट संकेत है कि ब्रिटेन अब शांति के भरोसे नहीं, बल्कि शक्ति के संतुलन से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।