Trump orders shoot on sight of Hormuz minelayers amid tensions Know everything होर्मुज में बारूदी सुरंग बिछाने वालों को देखते ही मारो गोली, तनाव के बीच ट्रंप का आदेश, International Hindi News - Hindustan
More

होर्मुज में बारूदी सुरंग बिछाने वालों को देखते ही मारो गोली, तनाव के बीच ट्रंप का आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने नौसेना को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं कि यदि कोई भी नाव या जहाज उस क्षेत्र में बारूदी सुरंग बिछाने की कोशिश करता है, तो उसे गोली मारकर नष्ट कर दिया जाए।

Thu, 23 April 2026 06:41 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
होर्मुज में बारूदी सुरंग बिछाने वालों को देखते ही मारो गोली, तनाव के बीच ट्रंप का आदेश

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंग बिछाने वाली नावों पर ‘शूट एंड किल’ का सीधा आदेश दे दिया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने नौसेना को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं कि यदि कोई भी नाव या जहाज उस क्षेत्र में माइंस बिछाने की कोशिश करता है, तो उसे गोली मारकर नष्ट कर दिया जाए। राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब होर्मुज में तनाव काफी बढ़ गया है। इस क्षेत्र में हाल के दिनों में जहाजों की आवाजाही और सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी हुई हैं।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि मैंने अमेरिकी नौसेना को निर्देश दिया है कि होर्मुज के पानी में माइंस बिछाने वाली किसी भी नाव (चाहे वह छोटी हो या बड़ी) को गोली मारकर नष्ट कर दिया जाए। इसमें जरा भी संकोच नहीं किया जाएगा। ट्रंप ने ईरान का जिक्र करते हुए दावा किया कि तेहरान के सभी 159 नौसैनिक जहाज पहले ही समुद्र की तलहटी में डूब चुके हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि होर्मुज से माइंस को हटाने की कार्रवाई को तीन गुना बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे माइन स्वीपर्स इस समय साफ कर रहे हैं। मैंने इस गतिविधि को जारी रखने का आदेश दिया है, लेकिन अब इसे तीन गुना अधिक स्तर पर किया जाएगा इससे पहले पेंटागन ने कांग्रेस को बताया था कि ईरानी सेना द्वारा कथित तौर पर बिछाई गई नौसैनिक माइंस को पूरी तरह साफ करने में छह महीने तक का समय लग सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत महान देश, जिसके टॉप पर…24 घंटे में ही ट्रंप का यू-टर्न, कहा था नरक का द्वार

बता दें कि ट्रंप के आदेश से पहले अमेरिकी सेना ने गुरुवार को कहा कि उसने ईरान से जुड़ा एक और तेल टैंकर जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल ईरानी तेल की 'तस्करी' के लिए किया जा रहा था। अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा कि उसने हिंद महासागर में तेल टैंकर 'मैजेस्टिक एक्स' को जब्त किया है। रक्षा विभाग ने कहा कि हम ईरान को रसद सहायता प्रदान करने वाले अवैध नेटवर्क को बाधित करते रहेंगे, चाहे ऐसे जहाज कहीं भी संचालित हों। यह घटना ईरान द्वारा बुधवार को होर्मुज में तीन मालवाहक जहाजों पर हमला करने और उनमें से दो को अपने कब्जे में लेने के बाद हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप के खिलाफ भारत के सपोर्ट में ईरान, नरक का द्वार बताने पर दिया तीखा जवाब

रक्षा विभाग ने तेल टैंकर को जब्त करने का फुटेज जारी किया, जिसमें जहाज पर अमेरिकी सैनिक दिखाई दे रहे हैं। जहाज निगरानी आंकड़ों से पता चलता है कि 'मैजेस्टिक एक्स' हिंद महासागर में श्रीलंका और इंडोनेशिया के बीच मौजूद था, लगभग उसी स्थान पर जहां तेल टैंकर 'टिफानी' था, जिसे पहले अमेरिकी सेना ने अपने कब्जे में ले लिया था।

गौरतलब है कि ट्रंप ने पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है ताकि तेहरान के नेतृत्व को युद्ध समाप्त करने के लिए एक एकीकृत प्रस्ताव तैयार करने के वास्ते अधिक समय मिल सके। इस बीच, बुधवार को ईरानी सेना ने होर्मुज में तीन जहाजों पर गोलीबारी की और उनमें से दो को जब्त कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप के जहरीले बोल, बताया ‘नरक का द्वार’; क्यों ऐसे भड़के

ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि ईरान की सरकार में गंभीर मतभेद हैं। पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुरोध पर, हमें ईरान पर तब तक हमला रोकने के लिए कहा गया है जब तक कि उनके नेता और प्रतिनिधि एक एकीकृत प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं कर देते। हालांकि, ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका ईरान पर हमला करने से तभी परहेज करेगा जब ईरान का नेतृत्व बातचीत के लिए एक एकीकृत प्रस्ताव पेश करेगा। उन्होंने कहा कि ईरान के बंदरगाहों पर आर्थिक नाकाबंदी जारी रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।