Trump new plan after ceasefire US to Toll recover in Hormuz in partnership with Iran सीजफायर के बाद ट्रंप का नया प्लान, ईरान के साथ पार्टनरशिप कर होर्मुज में 'वसूली' करेगा अमेरिका, International Hindi News - Hindustan
More

सीजफायर के बाद ट्रंप का नया प्लान, ईरान के साथ पार्टनरशिप कर होर्मुज में 'वसूली' करेगा अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक चौंकाने वाले बयान में कहा कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम समझौते के बाद अब वह ईरान के साथ होर्मुज स्ट्रेट में टोल वसूली के लिए एक संयुक्त उद्यम बनाने की योजना बना रहे हैं।

Wed, 8 April 2026 09:21 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
सीजफायर के बाद ट्रंप का नया प्लान, ईरान के साथ पार्टनरशिप कर होर्मुज में 'वसूली' करेगा अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक चौंकाने वाले बयान में कहा कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम समझौते के बाद अब वह ईरान के साथ होर्मुज स्ट्रेट में टोल वसूली के लिए एक 'संयुक्त उद्यम' बनाने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप ने इसे 'अच्छी बात' बताते हुए कहा कि यह न सिर्फ समुद्री मार्ग को सुरक्षित रखेगा, बल्कि कई अन्य देशों के हितों की भी रक्षा करेगा। एबीसी न्यूज के पत्रकार जोनाथन कार्ल द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि हम इसे एक संयुक्त उद्यम के रूप में करने पर विचार कर रहे हैं। यह इसे सुरक्षित करने का एक तरीका है, साथ ही इसे कई अन्य लोगों से भी सुरक्षित रखने का है। ट्रंप ने इस विचार को 'खूबसूरत बात' करार दिया।

दरअसल, ट्रंप ने मंगलवार को घोषणा की थी कि संयुक्त राज्य अमेरिका रणनीतिक जलमार्गों से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने पर विचार कर रहा है। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को विशेष रूप से इसका केंद्र बनाने की इच्छा जताई। माना जा रहा अगर अमेरिका इस योजना को आगे बढ़ाता है, तो इसके लिए होर्मुज पर प्रत्यक्ष सैन्य नियंत्रण की आवश्यकता पड़ सकती है। बता दें कि यह समुद्री मार्ग फारस की खाड़ी को हिंद महासागर से जोड़ता है और मुख्य रूप से ओमान तथा ईरान के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में स्थित है।

ट्रंप ने चल रहे संघर्ष में अमेरिकी जीत का दावा दोहराते हुए कहा कि ईरान को सैन्य रूप से पूरी तरह परास्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम विजेता हैं। हम जीत गए, ठीक है? वे सैन्य रूप से पराजित हो चुके हैं। उनके पास केवल यही मनोवैज्ञानिक ताकत बची है कि हम पानी में कुछ बारूदी सुरंगें गिरा देंगे। ट्रंप ने आगे कहा कि हमारे पास एक अवधारणा है जिसके तहत हम टोल वसूलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप के सीजफायर ऐलान के बाद जोश में ईरान, इजरायल को दे डाली हमले की धमकी

वहीं, शिपिंग उद्योग की जानकारी देने वाली वेबसाइट लॉयड्स लिस्ट के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट से प्रतिदिन औसतन लगभग 120 जहाज गुजरते हैं। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि तेहरान पहले से ही कुछ जहाजों से इस मार्ग से गुजरने की अनुमति के बदले में 20 लाख डॉलर तक का टोल वसूल रहा है। ऐसे में अगर ट्रंप की योजना लागू होती है और इसी दर पर टोल वसूला जाता है, तो अमेरिका औसतन प्रतिदिन 24 करोड़ डॉलर की कमाई कर सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।