Iran war ceasefire update Tehran threatens to attack Tel Aviv over Israeli attacks on Lebanon ट्रंप के सीजफायर ऐलान के बाद जोश में ईरान, इजरायल को दे डाली हमले की धमकी, International Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप के सीजफायर ऐलान के बाद जोश में ईरान, इजरायल को दे डाली हमले की धमकी

ईरान युद्ध दो सप्ताह के सीजफायर समझौते के बाद थम गया है। लेकिन लेबनान में इजरायली अभियान को लेकर स्थिति फंसी हुई है। इजरायल ने ईरान पर हमले रोकने को लेकर सहमति जताई है, लेकिन लेबनान में हिज्बुल्लाह के ऊपर हमले जारी रखने का ऐलान किया है।

Wed, 8 April 2026 07:00 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रंप के सीजफायर ऐलान के बाद जोश में ईरान, इजरायल को दे डाली हमले की धमकी

पश्चिम एशिया में जारी जंग दो सप्ताह के अस्थायी सीजफायर के साथ थम गई है। अमेरिका और ईरान इस अस्थायी सीजफायर को अपनी-अपनी जीत करार दे रहे हैं। इस युद्ध में शामिल इजरायल ने भी ईरान के साथ सीजफायर और तेहरान के ऊपर हमले रोकने पर सहमति जताई है। लेकिन उन्होंने लेबनान के ऊपर अपने हमले जारी रखने की घोषणा की थी। इजरायल की इस घोषणा के बाद ईरान की तरफ से धमकी दी गई है। ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने चेतावनी दी कि अगर इजरायल दक्षिणी लेबनान में पर हमले करने जारी रखता है, तो वह भी तेल अवीव के ऊपर हमला कर देगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की तरफ से कहा गया कि अगर कुछ घंटों के अंदर दक्षिणी लेबनान में गोलीबारी नहीं रुकती है, तो ईरानी वायुसेना तेल अवीव के ऊपर हमला कर देगी। दरअसल, ईरान की तरफ से यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब ट्रंप द्वारा किए गए समझौते में लेबनान के लेकर स्थिति साफ नहीं है। इस युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि सीजफायर में लेबनान में जारी युद्ध भी शामिल हैं। वहीं इजरायल ने लेबनान के ऊपर जारी हमलों को रोकने से इनकार कर दिया है। बता दें, ईरान युद्ध में तेहरान सरकार की मदद करने के लिए लेबनान में हिज्बुल्लाह ने भी इजरायल पर हमले करने शुरू कर दिए थे। इसके जवाब में इजरायल ने हिजबुल्लाह के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप ने ईरान में किया सीजफायर, अब मुसीबत में नेतन्याहू; इजरायल में जमकर विरोध

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सीजफायर की शर्तों का पालन करते हुए हिज्बुल्लाह ने बुधवार को इजरायली जमीन और इजरायली सैनिकों पर जारी हमलों को रोक दिए हैं। लेकिन इजरायल की तरफ से स्थिति को साफ करते हुए कहा गया है कि हिज्बुल्लाह के खिलाफ अपने अभियान को सेना नहीं रोकेगी। इस स्थिति में दोनों तरफ से ऊहापोह बना हुआ है। हिज्बुल्लाह की तरफ से इस पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

बता दें, ईरान के समर्थन में लेबनान में मौजूद हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर हमला करना शुरू कर दिया था। इसके बाद इजरायल ने ईरान के साथ-साथ लेबनान पर भी हमला कर दिया। इजरायली सेना ने जमीनी स्तर पर भी सैन्य अभियान शुरू कर दिया। 28 फरवरी को शुरू हुए इस युद्ध में अभी तक 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें बच्चे और महिलाएं सभी शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।