The area in Dubai where Iran bombed is home to Indians from Shah Rukh Khan to Ambani दुबई में ईरान ने जहां गिराए बम, वहां भारतीयों का ठिकाना; शाहरुख से लेकर अंबानी तक का आशियाना, International Hindi News - Hindustan
More

दुबई में ईरान ने जहां गिराए बम, वहां भारतीयों का ठिकाना; शाहरुख से लेकर अंबानी तक का आशियाना

पाम जुमेराह के अलावा भी दुबई में अन्य स्थानों पर भारतीय हस्तियों के घर हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जुमेराह गोल्फ एस्टेट में ‘मेडिटेरेनियन-स्टाइल विला’ के मालिक हैं। संजय दत्त, अनिल कपूर का भी अपार्टमेंट है।

Sun, 1 March 2026 01:15 PMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
दुबई में ईरान ने जहां गिराए बम, वहां भारतीयों का ठिकाना; शाहरुख से लेकर अंबानी तक का आशियाना

दुबई में ‘पाम जुमेराह’ द्वीप स्थित एक होटल के बाहर धुएं और आग का गुबार देखा गया है। इसकी वजह अभी साफ नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि ईरान के मिसाइल हमले इसका कारण हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं। बुर्ज खलीफा के पास स्थित यह होटल पश्चिमी हस्तियों का पसंदीदा बताया जाता है, वहीं ‘पाम जुमेराह’में कई भारतीय हस्तियों का घर है। बॉलीवुड के बड़े नामों से लेकर कारोबारियों तक कई लोगों ने इस द्वीप में ‘बीच फ्रंट विला’ और ‘हाई-एंड अपार्टमेंट’ खरीदे हैं।

भारत की इन शख्सियतों का आशियाना है ‘पाम जुमेराह’

अंबानी परिवार- मुकेश अंबानी ने 2022 में यहां उत्तरी हिस्से में 26000 वर्गफीट का मेंशन खरीदा था। यह दुनिया की सबसे महंगी आवासीय संपत्ति है।

सोहेल खान- बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के भाई सोहेल खान ने पाम में लग्जरी विला खरीदा है। हालांकि, सलमान खान अक्सर बुर्ज खलीफा के पास द एड्रेस में देखे जाते हैं।

शाहरुख खान- बॉलीवुड के किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान ने यहां जन्नत नाम का विला खरीदा था। यह पाम में फ्रॉन्ड के पास स्थित है। यह विला 2007 में डेवलपर नखील ने उन्हें बतौर तोहफा दिया था।

सानिया मिर्जा- भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा लंबे समय से दुबई में रह रही हैं। शोएब मलिक से अलग होने के बाद पाम में चार बेडरुम वाला विला खरीदा है, जिसमें वह अपने बेटे और परिवार के संग रहती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान ने दुबई में कहां-कहां किया हमला, होटल को भी बनाया निशाना; देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें:दुबई पर ईरान का बड़ा हमला, मशहूर 'द पाम' पर दागी मिसाइल; सामने आया भयावह VIDEO
ये भी पढ़ें:ईरानी हमलों से कैसे जलता दिख रहा आलीशान दुबई, देखें 10 तस्वीरें

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा- बॉलीवुड के चर्चित कपल शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने भी यहां संपत्ति खरीदी है। उन्होंने सबसे पहले बुर्ज खलीफा में एक अपार्टमेंट खरीदा था। बाद में उसे बेचकर एक बड़ा विला खरीदा।

तेजस्वी प्रकाश और करण

इस टीवी स्टार जोड़ी ने हाल में दुबई स्थित पाम जुमेराह बीच रेजीडेंस में 1-बीएचके अपार्टमेंट खरीदा है। इस लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत दो करोड़ रुपये बताई जाती है। इनके अलावा अन्य हस्तियों के आशियाने हैं।

समुद्र के बीच मानवनिर्मित द्वीप

पाम जुमेराह एक मानवनिर्मित द्वीप है। ताड़ के पेड़ और पत्तियों के आकार में बनाया गया यह द्वीप 2001 से 2006 के बीच समुद्र से पानी हटाकर बनाया गया। इसे बनाने में 70 लाख टन से अधिक चट्टानों से निकाली गई 12 करोड़ घन मीटर रेत का उपयोग हुआ।

दुबई में इन हस्तियों के भी घर

पाम जुमेराह के अलावा भी दुबई में अन्य स्थानों पर भारतीय हस्तियों के घर हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जुमेराह गोल्फ एस्टेट में ‘मेडिटेरेनियन-स्टाइल विला’ के मालिक हैं। संजय दत्त, अनिल कपूर का भी अपार्टमेंट है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।