Strait of Hormuz open closed only to US and Israeli vessels says Iran होर्मुज खुला है, लेकिन...ईरान ने बताया किसके लिए है बंद, दुश्मनों को चेतावनी, International Hindi News - Hindustan
More

होर्मुज खुला है, लेकिन...ईरान ने बताया किसके लिए है बंद, दुश्मनों को चेतावनी

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। ईरान ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला हुआ है, लेकिन यह दुश्मनों के लिए यह बंद है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शनिवार को कहाकि होर्मुज को अमेरिकी और इजरायली जहाजों के लिए बंद किया गया है।

Sun, 15 March 2026 12:32 AMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share
होर्मुज खुला है, लेकिन...ईरान ने बताया किसके लिए है बंद, दुश्मनों को चेतावनी

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। ईरान ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला हुआ है, लेकिन यह दुश्मनों के लिए यह बंद है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शनिवार को कहाकि होर्मुज को अमेरिकी और इजरायली जहाजों के लिए बंद किया गया है। उन्होंने कहाकि वास्तव में, होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है। यह केवल हमारे दुश्मनों से संबंधित टैंकरों और जहाजों के लिए बंद है, उन लोगों के लिए जो हम पर और सहयोगियों पर हमला कर रहे हैं। अन्य देशों के जहाज यहां से गुजरने के लिए स्वतंत्र हैं। अराघची ने यह बातें शनिवार को एक इंटरव्यू में कहीं।

फंसे हुए हैं कई जहाज
ईरानी मंत्री का दावा ऐसे समय आया है जब सैकड़ों जहाज, जिनमें कई भारतीय जहाज भी शामिल हैं, फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच संकीर्ण समुद्री मार्ग में फंसे हुए हैं। होर्मुज पर जारी नाकेबंदी के बारे में बात करते हुए, ईरानी मंत्री ने कहाकि सुरक्षा चिंताओं के कारण यह रास्ता बंद है। उन्होंने कहाकि बेशक, उनमें से कई इसे अपनी सुरक्षा चिंताओं के कारण पसंद नहीं करते। इसका हमसे कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन इसी समय कई टैंकर और जहाज हैं जो होर्मुज से गुजर रहे हैं। अराघची ने कहाकि होर्मुज बंद नहीं है। यह केवल अमेरिकी, इजरायली जहाजों और टैंकरों के लिए बंद है, अन्य के लिए नहीं।

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के ईरान के प्रयास से प्रभावित देशों से आग्रह किया कि वे वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण इस संकरे समुद्री मार्ग को सुरक्षित करने के लिए जहाज भेजें। अमेरिका और इजरायल का ईरान के खिलाफ युद्ध तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अन्य देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज भेजने का आग्रह किया तथा कहा कि अमेरिका तटरेखा पर बमबारी जारी रखेगा और ईरानी जहाजों व नौकाओं को निशाना बनाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तब तक कोई सीजफायर नहीं, अब ईरान ने रख दी कौन सी बड़ी शर्त; हमले जारी
ये भी पढ़ें:कुछ भी करके खुलवा लेंगे होर्मुज, US संग कई देश भेजेंगे युद्धपोत; ट्रंप का ऐलान
ये भी पढ़ें:जंग की मार, मां गंभीर बीमार; दुबई में फंसा इंडियन कपल लगा रहा है गुहार

अमेरिका व इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर एक बड़ा संयुक्त हमला शुरू किया था और ईरान की जवाबी कार्रवाई के साथ यह पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल गया। ईरानी हमलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात को प्रभावित किया है, जो कच्चे तेल की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस संबंध में कोई औपचारिक समझौता हुआ है या राष्ट्रपति ट्रंप ही ऐसा चाहते हैं। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका, ईरान की सैन्य क्षमता को शत प्रतिशत नष्ट कर चुका है लेकिन चाहे वे कितने भी बुरी तरह पराजित क्यों न हो जाएं, उनके लिए एक-दो ड्रोन भेजना, बारूदी सुरंग गिराना या इस जलमार्ग में कहीं भी निकट दूरी की मिसाइल दागना आसान है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।