Shocking the pics of Iran where graves being dug for 160 girls killed in US Israel attack ‘छोटे फरिश्तों की छोटी कब्रें’, युद्ध से जूझते ईरान का यह मंजर देखकर दहल जाएगा दिल, International Hindi News - Hindustan
More

‘छोटे फरिश्तों की छोटी कब्रें’, युद्ध से जूझते ईरान का यह मंजर देखकर दहल जाएगा दिल

अमेरिका और ईरान के बीच जंग छिड़ी हुई है। लगातार बमबारी हो रही है। मिसाइल और ड्रोन से हमले हो रहे हैं। इन सबके बीच आम इंसान सबसे ज्यादा नुकसान उठा रहा है। दक्षिणी ईरान से एक दिल दहला देने वाली तस्वीर आई है।

Tue, 3 March 2026 03:02 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share
‘छोटे फरिश्तों की छोटी कब्रें’, युद्ध से जूझते ईरान का यह मंजर देखकर दहल जाएगा दिल

अमेरिका और ईरान के बीच जंग छिड़ी हुई है। लगातार बमबारी हो रही है। मिसाइल और ड्रोन से हमले हो रहे हैं। इन सबके बीच आम इंसान सबसे ज्यादा नुकसान उठा रहा है। दक्षिणी ईरान से एक दिल दहला देने वाली तस्वीर आई है। यह तस्वीर है उन कब्रों की जो स्कूली बच्चियों के शवों को दफनाने के लिए खोदी गई हैं। यह बच्चियां एक स्कूल पर हुए हमले में मौत का शिकार हो गईं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागाची ने कब्र की यह फोटो पोस्ट की है। इसे छोटे फरिश्तों की छोटी कब्रें कहा जा रहा है।

निर्दोष लड़कियों की कब्र
इस तस्वीर में नजर आ रहा है कि सफेद चाक से निशान बनाया गया है। इन जगहों पर नई कब्र खोदी जानी हैं। वहीं, शोक जाहिर करने वाले लोग आस-पास जुटे हुए हैं। यह तस्वीर मीनाब की है, यहां स्कूल में अमेरिका और इजरायल की बमबारी के दौरान 165 छात्राओं की मौत हो गई थी। अरागची ने लिखा है कि ये कब्रें उन 160 से अधिक निर्दोष लड़कियों के लिए खोदी जा रही हैं, जिनकी एक प्राथमिक स्कूल पर अमेरिका-इजरायली बमबारी में मौत हो गई। धमाके में उनके शरीर चिथड़े-चिथड़े हो गए। उन्होंने आगे लिखा कि गाजा से मिनाब तक, निर्दोषों की निर्मम हत्या हुई है।

मलबे से निकल रहे स्कूली बैग
भारत में ईरानी दूतावास ने भी इसको लेकर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने इस जगह को ‘छोटे फरिश्तों के लिए छोटी कब्रें’ बताया है। साथ ही लिखा है कि मीनाब के प्राथमिक विद्यालय के छात्र अब ‘स्वर्ग में साथ-साथ हैं।’ ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक हमले में 96 लोग भी घायल हुए। इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। स्कूल में जहां बमबारी हुई है, वहां के वीडियो में बचावकर्मी ध्वस्त कंक्रीट की चादरों और मलबे के बीच से खुदाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं, और मलबे से स्कूल बैग निकाले जा रहे हैं।

ईरान ने क्या कहा
ईरान ने संयुक्त राष्ट्र में इस हमले को नागरिकों पर जान-बूझकर हमला बताया है। साथ ही इसका वर्णन युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध के रूप में किया है। दूसरी तरफ इजरायली सेना का कहना है कि उसे ईरानी अधिकारियों द्वारा बताए गए क्षेत्र में किसी भी हमले के बारे में जानकारी नहीं है। वहीं, अमेरिकी सेना ने कहाकि वह नागरिकों को हुए नुकसान की रिपोर्टों की समीक्षा कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चेहरे पर उदासी और दिल में गम; ईरान की महिला फुटबॉलरों ने नहीं गाया राष्ट्रगान
ये भी पढ़ें:दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान; दुबई में फंसे लोगों को लेकर आई पहली फ्लाइट
ये भी पढ़ें:अमेरिका को भी कम दर्द नहीं दे रहा ईरान, बचने के लिए तुरंत उठाने पड़े ये 10 कदम

इस बीच दक्षिणपूर्वी ईरान में एक एयर बेस को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 ईरानी सैनिक मारे गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। अर्धसरकारी समाचार एजेंसी 'तसनीम' और दैनिक समाचार पत्र 'हम्मिहान' ने ईरान की राजधानी तेहरान से 800 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित करमान में हुए हमले की खबर दी। करमान एयर बेस को सैन्य हेलीकॉप्टर रखे जाने के लिए जाना जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।