Senior Trump official resigns over Iran war, claiming it was launched due to Israeli pressure मेरा दिल ईरान जंग का समर्थन करने की गवाही नहीं देता; टीम ट्रंप में पड़ी फूट? बड़े अफसर का इस्तीफा, International Hindi News - Hindustan
More

मेरा दिल ईरान जंग का समर्थन करने की गवाही नहीं देता; टीम ट्रंप में पड़ी फूट? बड़े अफसर का इस्तीफा

केंट ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान से हमारे देश को कोई तात्कालिक खतरा नहीं था, और यह स्पष्ट है कि हमने इस युद्ध की शुरुआत इजराइल तथा उसकी शक्तिशाली अमेरिकी लॉबी के दबाव के कारण की।

Tue, 17 March 2026 09:01 PMPramod Praveen एपी, वॉशिंगटन
share
मेरा दिल ईरान जंग का समर्थन करने की गवाही नहीं देता; टीम ट्रंप में पड़ी फूट? बड़े अफसर का इस्तीफा

ईरान से जारी जंग के बीच अमेरिका से बड़ी खबर आ रही है। अमेरिका के राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी केंद्र के निदेशक जो केंट ने इस जंग के खिलाफ अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और कहा कि उनका दिल इस बात की गवाही नहीं देता कि वह ट्रंप प्रशासन के ईरान युद्ध का समर्थन करें। केंट ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान से ''हमारे देश को कोई तात्कालिक खतरा नहीं था, और यह स्पष्ट है कि हमने इस युद्ध की शुरुआत इजराइल तथा उसकी शक्तिशाली अमेरिकी लॉबी के दबाव के कारण की।'' पिछले साल जुलाई में ही 44 के मुकाबले 52 मतों से केंट को उनके पद पर नियुक्त किया गया था।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लिखी चिट्ठी में केंट ने कहा कि वे “अच्छे विवेक” के साथ इस युद्ध का समर्थन नहीं कर सकते। उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा, “ईरान हमारे देश के लिए कोई तात्कालिक खतरा नहीं था।” केंट ने आरोप लगाया कि अमेरिका इस युद्ध में इज़रायल और उसके प्रभावशाली अमेरिकी समर्थकों के दबाव में आया। उनका दावा है कि प्रशासन के शुरुआती दिनों में एक “भ्रामक सूचना अभियान” चलाया गया। इससे “अमेरिका फर्स्ट” की नीति कमजोर हुई और युद्ध के पक्ष में माहौल तैयार किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 दिन में ईरान ने US को दिए ऐसे जख्म, 'रीपर' से 'लुकास' पर होना पड़ा शिफ्ट
ये भी पढ़ें:युद्ध के बीच ईरान की सबसे 'सेफ' जगह, जानें शांति की तलाश में कहां जा रहे तेहरानी
ये भी पढ़ें:अब ईरान के टॉप कमांडर को मार डालने का दावा, इजरायल ने मचा दी खलबली

“गलत जानकारी से लिया गया फैसला”

केंट के अनुसार, राष्ट्रपति को यह विश्वास दिलाया गया कि ईरान से तत्काल खतरा है और हमला करने पर जल्दी जीत मिल जाएगी। उन्होंने इसे “झूठ” बताते हुए कहा कि यह रणनीति पहले भी इस्तेमाल की गई थी, जिसका उदाहरण उन्होंने इराक युद्ध से दिया। गौरतलब है कि जो केंट पहले भी कुछ विवादों में रहे हैं, खासकर कथित रूप से अतिवादी विचारधाराओं से जुड़े आरोपों को लेकर, हालांकि बाद में उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया था। केंट का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष तेज हो रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस युद्ध को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।