Russia warns Donald trump Threats and Manipulation Would not Work with BRICS BRICS को धमकी दोगे, कमजोर समझने की भूल मत करना; पुतिन के मंत्री की ट्रंप को दो टूक, International Hindi News - Hindustan
More

BRICS को धमकी दोगे, कमजोर समझने की भूल मत करना; पुतिन के मंत्री की ट्रंप को दो टूक

ट्रंप की ब्रिक्स देशों को टैरिफ की धमकी को लेकर रूस की तीखी प्रतिक्रिया आई है। पुतिन सरकार में उप विदेश मंत्री ने अमेरिका को दो टूक शब्दों में कहा है कि धमकी भरी भाषा ब्रिक्स समूहों के लिए ठीक नहीं।

Thu, 10 July 2025 07:55 PMGaurav Kala रॉयटर्स
share
BRICS को धमकी दोगे, कमजोर समझने की भूल मत करना; पुतिन के मंत्री की ट्रंप को दो टूक

हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स समूह को लेकर 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ की धमकी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि ब्रिक्स समूह की नीति डॉलर को कमजोर करना है। इतना ही नहीं, ट्रंप के टैरिफ की तीखी आलोचना के बाद अमेरिकी सरकार ने ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया। ट्रंप की धमकियों और लगातार ऐक्शन ने रूस को भड़का दिया है। रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने गुरुवार को अमेरिका को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि “धमकी और दबाव की भाषा” BRICS जैसे सहयोगी मंचों के साथ नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि रूस BRICS देशों की स्वतंत्रता और सम्मान के साथ खड़ा रहेगा।

रूस के उप विदेश मंत्री सर्देई रयाबकोब ने कहा, “धमकी और हेरफेर की भाषा, BRICS सदस्यों के साथ इस्तेमाल करने की भाषा नहीं है।” यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने BRICS की हालिया नीतियों और सदस्य देशों, विशेष रूप से भारत और चीन के आर्थिक रुख को लेकर सख्त प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने यहां तक कहा कि BRICS में शामिल देशों को अमेरिका से व्यापार करने पर अतिरिक्त टैरिफ झेलना पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न सैनिक,न मिसाइल; पहली बार रूसी सैनिकों ने ऐसे डाले हथियार;अजूबा क्यों ये सरेंडर
ये भी पढ़ें:यूक्रेन पर बैठक के बीच रूस ने दहलाया कीव, 400 ड्रोन और 18 मिसाइलें दागीं

ट्रंप प्रशासन के प्रति तीखी प्रतिक्रिया

रयाबकोव ने रूसी समाचार एजेंसी TASS से बातचीत में कहा कि ट्रंप प्रशासन के बयानों और नीतियों में विरोधाभास है, जिससे रूस-अमेरिका संबंधों को सामान्य करने की कोशिशें जटिल हो रही हैं। ट्रंप प्रशासन अपने बयानों और कार्रवाइयों में काफी विरोधाभासी है। इससे काम आसान नहीं होता। उन्होंने कहा, "हम लगातार और दृढ़ता से अमेरिका के साथ संबंधों के सामान्यीकरण के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।"

रूस को प्रतिबंधों से निपटना आता है

रयाबकोव ने इंटरफैक्स एजेंसी को दिए बयान में कहा कि रूस संभावित अमेरिकी प्रतिबंधों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि प्रतिबंधों का कैसे मुकाबला करना है। हमने हाल के वर्षों में ऐसे टूल और योजनाएं विकसित की हैं, जिनसे जरूरतों को घरेलू विकल्पों के जरिए पूरा किया जा सकता है।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।