russia ukraine peace talks date venue proposal by Kremlin आमने-सामने बैठने को तैयार; रूस ने यूक्रेन को भेजा बातचीत का न्योता, तय की तारीख और जगह, International Hindi News - Hindustan
More

आमने-सामने बैठने को तैयार; रूस ने यूक्रेन को भेजा बातचीत का न्योता, तय की तारीख और जगह

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे गतिरोध के बाद अब शांति की उम्मीदें फिर जगी हैं। अब रूस ने अगली वार्ता के लिए तारीख और जगह का औपचारिक प्रस्ताव यूक्रेन को भेजा है।

Wed, 28 May 2025 09:53 PMHimanshu Tiwari रॉयटर्स
share
आमने-सामने बैठने को तैयार; रूस ने यूक्रेन को भेजा बातचीत का न्योता, तय की तारीख और जगह

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चले आ रहे युद्ध को रोकने की कोशिशें अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई हैं। रूस ने यूक्रेन को शांति वार्ता के लिए तारीख और जगह का प्रस्ताव भेजा है और जवाब का इंतजार कर रहा है। ये जानकारी रूस की ओर से बातचीत का नेतृत्व कर रहे व्लादिमीर मेडिंस्की ने दी है।

मेडिंस्की ने बुधवार को टेलीग्राम पर कहा कि रूस ने यूक्रेन को मेमोरेंडम यानि संघर्ष रोकने की शर्तों से जुड़े प्रस्ताव भेजे हैं और अब उसे जवाब का इंतजार है। उन्होंने बताया कि रूस की टीम अगले कुछ दिनों में आमने-सामने बैठकर बात करने के लिए तैयार है।

जल्द ही सार्वजनिक किए जाएगा मसौदा

मेडिंस्की ने लिखा, "हमने तारीख और जगह का सुझाव दे दिया है। अब हम यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।" इसी बीच, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि जल्द ही दोनों देशों द्वारा तैयार किए गए मसौदे सार्वजनिक किए जाएंगे। इसके बाद अगला राउंड बातचीत का होगा जिसमें शांति समझौते से जुड़ी बारीकियों पर चर्चा की जाएगी। इस मसौदे में संघर्षविराम और विवाद सुलझाने के सिद्धांत शामिल किए जा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:24 घंटे में रूस ने 1475 यूक्रेनी सैनिक मारे, एक और इलाका लिया कब्जे में
ये भी पढ़ें:आग से खेल रहे पुतिन, मैं नहीं होता तो…यूक्रेन पर भीषण रूसी हमले से भड़के ट्रंप
ये भी पढ़ें:यूक्रेन पर हमला करने के लिए ट्रंप ने पुतिन को कहा ‘पागल’, क्रेमलिन ने दिया जवाब

यूक्रेन के जवाब का इंतजार

पेस्कोव ने कहा कि, "यह दस्तावेज बेहद सावधानी और गहराई से तैयार किया जाएगा क्योंकि इसका असर लंबे समय तक रहेगा।" गौरतलब है कि 16 मई को इस्तांबुल में हुई पिछली वार्ता के बाद यह सहमति बनी थी कि रूस और यूक्रेन एक-दूसरे को संघर्षविराम के अपने दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे, मगर इसका कुछ खास हल नहीं निकल पाया। इसके बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत भी हुई थी जिसमें मेमोरेंडम तैयार करने की बात पर सहमति बनी थी। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि यूक्रेन इस प्रस्ताव का क्या जवाब देता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।