Trump called Putin crazy for attacking Ukraine now Kremlin responds Russia Ukraine war update यूक्रेन पर हमला करने के लिए ट्रंप ने पुतिन को कहा 'पागल, अब क्रेमलिन ने दिया जवाब, International Hindi News - Hindustan
More

यूक्रेन पर हमला करने के लिए ट्रंप ने पुतिन को कहा 'पागल, अब क्रेमलिन ने दिया जवाब

Trump called Putin crazy: यूक्रेन पर हमला करने के लिए ट्रंप ने पुतिन को बिल्कुल पागल कहा था। अब ट्रंप के इस बयान को लेकर क्रेमलिन की तरफ से बयान आया है। क्रेमलिन प्रवक्ता ने इसे एक भावनात्मक प्रतिक्रिया बताया।

Mon, 26 May 2025 06:39 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
यूक्रेन पर हमला करने के लिए ट्रंप ने पुतिन को कहा 'पागल, अब क्रेमलिन ने दिया जवाब

Russia Ukraine war update: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी राष्ट्रपति पुतिन को लेकर की गई टिप्पणियों पर सोमवार को क्रेमिलन ने जवाब दिया गया है। क्रेमलिन ने राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा कही गई बात को भावनात्मक टिप्पणी बताकर खारिज कर दिया। इसके साथ उन्होंने यूक्रेन पर किए गए अपने हमले का बचाव भी किया और शांति के लिए अमेरिका द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद भी दिया। आपको बता दें कि रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले को लेकर ट्रंप ने कहा था कि पुतिन ‘बिल्कुल पागल’ हैं।

एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमीत्री पेसकोव ने कहा, "शांति के लिए बातचीत की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए अमेरिकी प्रशासन ने काफी प्रयास किया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है और इसके लिए हम अमेरिकी राष्ट्रपति के आभारी हैं। किसी की तरफ से भी भावनात्मक रूप से ऐसी प्रतिक्रिया आ सकती है।"

आपको बता दें कि रूस की तरफ से यूक्रेन पर किए गए हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूस के ऊपर और भी ज्यादा प्रतिबंध लगाने की वकालत की थी। ट्रंप ने भी पुतिन के प्रति अपना गुस्सा दिखाते हुए कहा था कि वे रूस के प्रति नए प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने मिसाइल और ड्रोन हमलों में तमाम लोगों के मारे जाने पर पुतिन को बिल्कुल पागल भी कहा था।

ट्रंप अपने शपथ ग्रहण के बाद से ही यूक्रेन और रूस के बीच शांति वार्ता की कोशिश कर रहे हैं। अपनी इस कोशिश के दौरान उन्होंने यूक्रेन के ऊपर अपनी जमीन छोड़ने का दबाव तक बनाना शुरू कर दिया था। इसी बात को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति और उनके बीच वाइट हाउस में हुई तनातनी को दुनिया ने देखा था। लेकिन पुतिन ने अमेरिका की तमाम कोशिशों पर पानी फेरते हुए हमलों को रोकने से इनकार कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।