President Donald Trump says US could take out Iran bridges, power plants in one hour amid second round of Talk Iran War एक घंटे में तबाह कर देंगे सभी पुल और पावर प्लांट; एक तरफ वार्ता, दूसरी तरफ ईरान को ट्रंप की धमकी, International Hindi News - Hindustan
More

एक घंटे में तबाह कर देंगे सभी पुल और पावर प्लांट; एक तरफ वार्ता, दूसरी तरफ ईरान को ट्रंप की धमकी

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने ईरान को पूरे पश्चिमी एशिया पर कब्जा करने से रोक दिया है। अपने साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि  वे पश्चिमी एशिया पर कब्जा करने जा रहे थे और हमने उन्हें रोक दिया।

Wed, 15 April 2026 06:28 PMPramod Praveen रॉयटर्स, वॉशिंगटन
share
एक घंटे में तबाह कर देंगे सभी पुल और पावर प्लांट; एक तरफ वार्ता, दूसरी तरफ ईरान को ट्रंप की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर धमकी दी है और कहा है कि एक घंटे के अंदर वह ईरान के सभी पुल और पावर प्लांट तबाह कर सकते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को फॉक्स बिजनेस नेटवर्क के "Mornings with Maria" कार्यक्रम में ये धमकी दी और कहा कि अमेरिका एक घंटे के अंदर ईरान के सभी पुलों और पावर प्लांट को तबाह कर सकता है। उनकी यह नई धमकी तब आई है, जब एक तरफ चर्चा है को दोनों देश दूसरे दौर की शांति वार्ता की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत दिया है कि शांति वार्ता का अगला दौर अगले दो दिनों के भीतर पाकिस्तान में शुरू हो सकता है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने ईरान को पूरे पश्चिमी एशिया पर कब्जा करने से रोक दिया है। अपने साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "वे पश्चिमी एशिया पर कब्जा करने जा रहे थे और हमने उन्हें रोक दिया।" उन्होंने कहा कि इसका श्रेय उनके उस फैसले को जाता है, जिसमें उन्होंने ईरानी परमाणु केंद्रों पर हवाई हमले करने का आदेश दिया था। उनका मानना है कि इसी कदम की वजह से ईरान का रास्ता रुका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान को हथियार सप्लाई नहीं करेगा चीन, जिनपिंग मुझे लगाएंगे गले: डोनाल्ड ट्रंप

पश्चिमी एशिया के देशों पर हमला कर देता ईरान

ट्रंप ने कहा कि अगर अमेरिका ने कदम नहीं उठाया होता, तो ईरान कुछ ही हफ्तों के भीतर पश्चिमी एशिया के देशों पर हमला कर देता। साथ ही उन्होंने एक बार फिर 2015 में ओबामा प्रशासन के समय हुए ईरान परमाणु समझौते की आलोचना भी की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "उनके पास एक महीने या शायद दो हफ्ते के भीतर परमाणु हथियार होता और वे इसका इस्तेमाल इजरायल और मध्य पूर्व पर करते। वे इसका इस्तेमाल हम पर भी करते। न केवल इजरायल, बल्कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे देश भी इसके निशाने पर होते।" उन्होंने उन जवाबी हमलों का जिक्र किया जो 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद ईरान ने खाड़ी देशों पर किये थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुर्ज अल अरब क्या है? 2027 तक क्यों हो रहा बंद; ईरान जंग से क्या कनेक्शन

हमने उन्हें रोका

ट्रंप ने दोहराया, "इन देशों को हमले की उम्मीद नहीं थी, क्योंकि ईरान इन्हीं देशों के पीछे पड़ा था। वे पश्चिमी एशिया को हथियाने वाले थे और हमने उन्हें रोका।" अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस युद्ध के दौरान ईरान को हुए भारी नुकसान का विवरण देते हुए कहा कि वहां के सैन्य और नागरिक ढांचे को इतना नुकसान पहुंचाया गया है कि उसे ठीक होने में दशकों लग जाएंगे। उन्होंने कहा, “अगर मैं अभी पीछे हट जाऊं, तो उन्हें अपना देश फिर से खड़ा करने में 20 साल लगेंगे। मुझे लगता है कि वे अब हर हाल में समझौता करना चाहते हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इटली को 2 मिनट में उड़ा देगा ईरान, अब जॉर्जिया मेलोनी पर क्यों भड़क गए ट्रंप?

युद्ध से आर्थिक रफ्तार थोड़ी धीमी होगी

जब ट्रंप से अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर इस युद्ध के असर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने माना कि युद्ध से आर्थिक रफ्तार थोड़ी धीमी होगी। उन्होंने कहा, "असर तो पड़ेगा, लेकिन हम फिर से संभल जाएंगे।" उन्होंने वादा किया कि पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द ही बहुत कम हो जाएंगे। दूसरी ओर, अमेरिका के उप राष्ट्रपति जे डी वेंस ने एक कार्यक्रम में कहा कि पिछले सप्ताहांत बातचीत में 'काफी प्रगति' हुई है। उन्होंने साफ किया कि सरकार किसी छोटे-मोटे समझौते के पक्ष में नहीं है। उनका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम बंद करे और हमास तथा हिजबुल्लाह जैसे समूहों को मदद देना बंद करे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।