Pakistan Serena Hotel host for US Iran Peace Talk why officers chose it despite risk पाकिस्तान के इस होटल में चल रही अमेरिका-ईरान वार्ता, खतरे के बावजूद अफसरों ने इसे ही क्यों चुना, International Hindi News - Hindustan
More

पाकिस्तान के इस होटल में चल रही अमेरिका-ईरान वार्ता, खतरे के बावजूद अफसरों ने इसे ही क्यों चुना

इस्लामाबाद का फाइव स्टार सेरेना होटल, इन दिनों काफी चर्चा में है। अमेरिका और ईरान के बीच के पहले दौर की शांति वार्ता इसी होटल में हो रही है। वैसे तो आतंकी हमलों के मामले में इस्लामाबाद का इतिहास खुद बेहद दागदार है।

Sat, 11 April 2026 11:05 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, इस्लामाबाद
share
पाकिस्तान के इस होटल में चल रही अमेरिका-ईरान वार्ता, खतरे के बावजूद अफसरों ने इसे ही क्यों चुना

इस्लामाबाद का फाइव स्टार सेरेना होटल, इन दिनों काफी चर्चा में है। अमेरिका और ईरान के बीच के पहले दौर की शांति वार्ता इसी होटल में हो रही है। वैसे तो आतंकी हमलों के मामले में इस्लामाबाद का इतिहास खुद बेहद दागदार है। यहां तक कि साल 2008 की बमबारी की घटना भी यहां पर हुई है। इसके बावजूद इस हाई प्रोफाइल शांति वार्ता के लिए इस जगह का चुना जाना हैरान करने वाला है। फिलहाल इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था को काफी चाक-चौबंद कर दिया गया है।

इसलिए अधिकारियों की पसंद
सेरेना होटल, करीब 15 एकड़ में फैला हुआ है। विदेश मंत्रालय से सटा हुआ यह होटल पूरी तरह सील कर दिया गया है। हालांकि इस्लामाबाद में काफी ज्यादा आतंकी घटनाएं हुई हैं, इसके बावजूद अधिकारियों ने सेरेना होटल की डिजाइन को देखते हुए इसे इस तरह की निगोशिएशंस के लिए काफी अहम बताया। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि होटल का एंट्री पॉइंट, मेन बिल्डिंग से काफी दूर है। इसके अलावा, पाकिस्तान में प्रधानमंत्री आवास, संसद आदि जगहों से यहां के लिए सीधा रास्ता जाता है। इससे यह जगह काफी अहम हो जाती है।

सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा
इसके अलावा यहां की सुरक्षा व्यवस्था भी काफी अच्छी है। मसलन, यहां के स्टाफ में अधिकतर रिटायर्ड सुरक्षाकर्मी हैं। इस्लामाबाद के पुलिस चीफ ताहिर आलम खान ने बताया कि यह लोग पूरी तरह से ट्रेंड हैं। इसके अलावा यहां पर सुरक्षा जांच कई स्तरों पर होती है, जिसके चलते यहां की सुरक्षा में सेंध लगा पाना बिल्कुल भी आसान नहीं है। सिर्फ इतना ही नहीं, सरकारी एजेंसियों के साथ भी इसका को-ऑर्डिनेशन है।

मुख्य सड़कें हैं सील
अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली बातचीत को देखते हुए इस्लामाबाद में लॉकडाउन जैसे हालात हैं। अधिकारियों ने दुकानों और ऑफिसों को बंद कर रखा है। मुख्य सड़कों को सील कर दिया गया और बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती है। इसमें अर्धसैनिक और आर्मी के जवानों की तैनाती है। इसके अलावा हर एंट्री प्वॉइंट पर भी सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम हैं। जमीन के साथ-साथ आसमानी सुरक्षा का भी इंतजाम किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकाया थी फीस, वकीलों ने कोर्ट से की फैसला रोकने की मांग; जज ने ठोक दिया जुर्माना
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में अमेरिकी उपराष्ट्रपति सेफ नहीं? शरीफ ने लगा दिए पांच फाइटर जेट्स
ये भी पढ़ें:महाराष्ट्र के मंत्री का हेलीकॉप्टर भटका रास्ता, हेलीपैड की जगह पार्किंग में उतरा

वहीं, पूरे इस्लामाबाद में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, खासकर उन सड़कों पर जो ‘रेड जोन’ की ओर जाती हैं, जहां सरकार की अहम इमारतें स्थित हैं। अधिकारियों ने दो दिनों की सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी है। साथ ही, भारी संख्या में सेना तैनात की गई है और जगह-जगह तलाशी केंद्र बनाए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।