Pakistan Bilawal Bhutto Zardari blames US for terror surge in afghanistan नहीं सुधरेगा पाकिस्तान, आतंकियों को खत्म करने को कहा तो अमेरिका को ही बता दिया जिम्मेदार, International Hindi News - Hindustan
More

नहीं सुधरेगा पाकिस्तान, आतंकियों को खत्म करने को कहा तो अमेरिका को ही बता दिया जिम्मेदार

बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान में आतंकवाद में हुए इजाफे के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। इससे पहले बीते दिनों अमेरिका ने पाकिस्तान से जैश जैसे आतंकी संगठनों को खत्म करने को कहा था।

Tue, 10 June 2025 10:03 AMJagriti Kumari एएनआई, वॉशिंगटन
share
नहीं सुधरेगा पाकिस्तान, आतंकियों को खत्म करने को कहा तो अमेरिका को ही बता दिया जिम्मेदार

एक तरफ जहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जी-हजूरी में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके देश के प्रमुख नेता बिलावल भुट्टो ने आतंकवाद के लिए अमेरिका को ही जिम्मेदार बता दिया है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी इन दिनों भारत की नकल करते हुए बीते दिनों हुए संघर्ष की जानकारी देने के लिए एक दल के साथ अमेरिका पहुंचे हैं। बिलावल भुट्टो ने वॉशिंगटन पहुंचकर अमेरिका पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं।

बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। जरदारी ने दावा किया कि अमेरिकी सैनिक जब से अफगानिस्तान से गए हैं, तब से पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी सैनिक द्वारा छोड़े गए उपकरण और हथियार आतंकवादी समूहों के हाथ लगे हैं जिससे आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है।

अपने गिरेबान में झांकना भूले बिलावल भुट्टो

भुट्टो इस दौरान एक बार फिर अपने गिरेबान में झांकना भूल गए। सालों से आतंकियों को पाल रहे पाकिस्तान के नेता बिलावल ने आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की बात भी कही है। उन्होंने कहा, "हमें अधिक क्षेत्रीय, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की जरूरत है।वहीं अमेरिका ने जरदारी की इन टिप्पणियों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जैश को खत्म करो, हिंदुओं को सुरक्षा दो; बिलावल ने US में कराई PAK की बेइज्जती
ये भी पढ़ें:पहले परमाणु जंग की नींव तैयार कर रहा भारत, US में फिर रोए बिलावल भुट्टो
ये भी पढ़ें:कौन रात के अंधेरे में… बिलावल भुट्टो को भारतीय सांसद से मिला करारा जवाब, VIDEO

अमेरिकी सांसद ने लगाई थी लताड़

इससे पहले पिछले सप्ताह ही अमेरिका ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को लताड़ लगाई थी। अमेरिका ने पाक से जैश जैसे आतंकी संगठनों को खत्म करने को कहा था। अमेरिकी संसद ब्रैड शर्मन ने वॉशिंगटन में बिलावल भुट्टो को आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाने को कहा था। शर्मन ने यह भी कहा था कि पाकिस्तान में ईसाई, हिंदू और अहमदिया समुदाय को बिना किसी भेदभाव के अपनी धार्मिक आस्था का पालन करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की इजाजत मिलनी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।