India laying the foundations for the first nuclear water war said Pakistan Bilawal Bhutto in US पहले परमाणु जंग की नींव तैयार कर रहा भारत, US में बिगड़े बिलावल भुट्टो के बोल; अब क्यों रोया पाक?, International Hindi News - Hindustan
More

पहले परमाणु जंग की नींव तैयार कर रहा भारत, US में बिगड़े बिलावल भुट्टो के बोल; अब क्यों रोया पाक?

भारत की नकल की राह पर चलते हुए पाक ने कुछ नेताओं को अपना पक्ष रखने के लिए अलग-अलग देश भेजने का फैसला किया है। पाकिस्तानी दल अमेरिका पहुंचकर सिंधु जल समझौते पर एक बार फिर रोया है।

Fri, 6 June 2025 01:52 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
पहले परमाणु जंग की नींव तैयार कर रहा भारत, US में बिगड़े बिलावल भुट्टो के बोल; अब क्यों रोया पाक?

India Pakistan News: भारत द्वारा सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के बाद से पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर कई बार इस मुद्दे को उठाकर विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रहा है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के बोल एक बार फिर बिगड़े हैं। बिलावल भुट्टो ने कहा है कि भारत सिंधु जल समझौता रद्द कर पहले परमाणु युद्ध की नींव तैयार कर रहा है। इस दौरान पाकिस्तान अमेरिका और दूसरे देशों से इस मामले में हस्तक्षेप कर भारत को रोकने के लिए भी गिड़गिड़ाया है।

द डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक वॉशिंगटन में मिडिल ईस्ट इंस्टीट्यूट में एक कार्यक्रम में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) प्रमुख बिलावल ने कहा, "आने वाले सालों में जलवायु परिवर्तन को देखते हुए यह कहा जाता था कि अगला युद्ध पानी के लिए होगा। भारत पाकिस्तान का पानी रोकने की घोषणा कर पहले परमाणु जंग की नींव रख रहा है।" बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान ने पहले भी कहा है कि पानी रोकने की कार्रवाई को ‘एक्ट ऑफ वॉर’ माना जाएगा।

बता दें कि बीते अप्रैल में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद को सख्त चेतावनी देते हुए सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया था। भारत ने यह स्पष्ट किया है कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते। पहलगाम हमले में पाक के पाले हुए आतंकियों ने 26 लोगों की बर्बरता से हत्या कर दी थी, जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई कर पाक और पाक अधिकृत कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्लीज! भारत से बात कराएं; वार्ता के लिए ट्रंप से फिर गिड़गिड़ाए शहबाज और बिलावल
ये भी पढ़ें:कौन रात के अंधेरे में… बिलावल भुट्टो को भारतीय सांसद से मिला करारा जवाब, VIDEO
ये भी पढ़ें:भारत के मुसलमान पर भुट्टो क्या बोले कि उड़ी खिल्ली, मिला कर्नल सोफिया वाला जवाब

बिलावल ने अमेरिका में भारत के खिलाफ और भी जहर उगला है। जरदारी ने कहा, "यह हमारे अस्तित्व पर हमला है। धरती पर कोई भी देश चाहे उसका आकार, ताकत या क्षमता कुछ भी हो, अपने अस्तित्व और पानी के लिए लड़ेगा।" उन्होंने आगे कहा, "भारत को सिंधु जल संधि का पालन करना चाहिए। अमेरिका और दूसरे देशों को भारत को संधि का उल्लंघन न करने देने के लिए कदम उठाने चाहिए।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।