now pakistan appeals to every muslim country on israel attack on iran मुस्लिम देशों से ज्यादा गुस्सा तो... इजरायली हमलों पर भड़का पाकिस्तान, क्या अपील, International Hindi News - Hindustan
More

मुस्लिम देशों से ज्यादा गुस्सा तो... इजरायली हमलों पर भड़का पाकिस्तान, क्या अपील

उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में तय किया जाए कि इजरायल के इन हमलों का कैसे जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि ईरान सिर्फ हमारा पड़ोसी देश ही नहीं है बल्कि भाई भी है। हमारे रिश्ते गहरे हैं और लंबा इतिहास है। पाकिस्तान इस जंग में पूरी तरह से ईरान के साथ है।

Mon, 16 June 2025 03:40 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share
मुस्लिम देशों से ज्यादा गुस्सा तो... इजरायली हमलों पर भड़का पाकिस्तान, क्या अपील

इजरायल और ईरान के बीच भीषण जंग जारी है। इजरायल ने ताबड़तोड़ हमले ईरान पर किए हैं। ईरान के सेना प्रमुख मोहम्मद बाघेरी समेत टॉप 20 सैन्य कमांडर मारे गए हैं। इसके अलावा 200 से ज्यादा नागरिकों की भी मौत हुई है। अब इसे लेकर पाकिस्तान भी भड़का हुआ है और इसकी वजह वह इस्लामिक भाईचारा बता रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस्लामिक देशों से अपील की है कि वे एकजुट हों और इजरायल के खिलाफ ऐक्शन का ऐलान किया जाए। उन्होंने मांग की कि इस्लामिक सहयोग संगठन की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई जाए, जिसमें इजरायल के हमले पर चर्चा की जाए।

उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में तय किया जाए कि इजरायल के इन हमलों का कैसे जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि ईरान सिर्फ हमारा पड़ोसी देश ही नहीं है बल्कि भाई भी है। हमारे रिश्ते गहरे हैं और लंबा इतिहास है। पाकिस्तान इस जंग में पूरी तरह से ईरान के साथ है। उन्होने कहा कि इजरायल ने स्थानीय और वैश्विक शांति के लिए खतरा पैदा किया है। आसिफ ने कहा कि फिलिस्तीन में बच्चे मारे जा रहे हैं। उसके हमलों के खिलाफ गैर-मुस्लिम देशों में प्रदर्शन हो रहे हैं और लोगों में गुस्सा है। मुस्लिम देशों में ऐसा नहीं दिखता।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि इस्लामिक दुनिया को इस पर ऐक्शन लेना होगा। उन्होंने कहा कि यदि मुस्लिम देश साथ नहीं आए तो अंत में हर किसी को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहूदी देश ने जिस तरह से यमन, ईरान और फिलिस्तीन पर हमला किया है, उससे दिखता है कि कोई बड़ा प्लान है। आखिर क्यों ज्यादातर मुस्लिम देश ही सुरक्षा से जुड़ा खतरा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम तो हर तरह से ईरान के साथ खड़े हैं। अब दुनिया भर के मुसलमान देशों को फैसला लेना है कि कैसे इजरायल के खिलाफ ऐक्शन लिया जाए। इजरायल की सरकार के हाथ बेगुनाह लोगों के खून से रंगे हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।