Pakistan Afghanistan conflict Khawaja Asif declares open war with Afghanistan भारत के पड़ोस में शुरू हो गई भीषण जंग, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया युद्ध का ऐलान, International Hindi News - Hindustan
More

भारत के पड़ोस में शुरू हो गई भीषण जंग, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया युद्ध का ऐलान

पाकिस्तान में ऑपरेशन गजब लिल-हक के तहत काबुल और कंधार शहरों को दहलाया है। हवाई हमलों में सौ से ज्यादा तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया गया है। वहीं अफगानिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Fri, 27 Feb 2026 08:05 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत के पड़ोस में शुरू हो गई भीषण जंग, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया युद्ध का ऐलान

Pakistan-Afghanistan War: बीते कई दिनों से तनाव चरम पर पहुंचने के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण युद्ध शुरू हो गया है। शुक्रवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है। ताजा संघर्ष तब शुरू हुआ जब अफगानिस्तान ने रविवार को किए गए पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में गुरुवार को पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद पाकिस्तान ने भी काबुल सहित कई अफगानी शहरों को निशाना बनाया है और सौ से ज्यादा तालिबानी लड़ाकों को मारने का दावा किया है।

अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा कि युद्ध शुरू हो गई है। ख्वाजा आसिफ ने लिखा, “हमारे सब्र की इंतहा हो गई है। अब यह एक खुली जंग है।” इसके बाद दोनों देशों ने एक दूसरे के खिलाफ हवाई हमले शुरू कर दिए हैं जिससे शुक्रवार को स्थिति बेहद खराब होती नजर आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक-अफगानिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात, काबुल पर आधी रात बमबारी; 133 की मौत

अफगानिस्तान ने की थी जवाबी कार्रवाई

इससे पहले अफगानिस्तान की सेना ने गुरुवार को बताया कि उसने पाक कर हमला कर पाकिस्तानी सेना 12 से अधिक चौकियों पर कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि यह हमले पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों के जवाब में शुरू किए गए हैं। अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने गुरुवार रात एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''पाकिस्तानी सेना द्वारा बार-बार की जाने वाली कार्रवाई के जवाब में, 'डूरंड लाइन' पर स्थित पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और सैन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़े पैमाने पर आक्रामक अभियान शुरू किए गए।'' मुजाहिद ने आगे कहा कि कुछ पाकिस्तानी सैनिकों को जिंदा पकड़ा गया है। हालांकि हताहतों या सैनिकों के पकड़े जाने के दावों पर पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच छिड़ी जंग, ख्वाजा आसिफ ने किया युद्ध का ऐलान

बौखलाया पाकिस्तान

अचानक हमलों के बाद पाकिस्तान बौखला उठा है। पाक के सूचना मंत्रालय ने पर एक पोस्ट में कहा है कि अफगानिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के कई स्थानों पर 'बिना उकसावे के गोलीबारी' की है और इस कार्रवाई का पाकिस्तान के सुरक्षा बलों द्वारा तत्काल और प्रभावी तरीके से जवाब दिया जा रहा है। पोस्ट में कहा गया है, ''पाकिस्तान अपनी क्षेत्रीय अखंडता और अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PAK के खिलाफ एक्शन में अफगानिस्तान, हवाई हमलों का दिया जा रहा जवाब

डूरंड लाइन कोे लेकर विवाद

बता दें कि दोनों देशों की 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा को 'डूरंड लाइन' के नाम से जाना जाता है, जिसे अफगानिस्तान ने औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी है। इसे लेकर ही दोनों देशों के बीच विवाद चल रहा है और अब इसने संघर्ष का रूप ले लिया है। पाकिस्तान की सेना ने बीते रविवार को अफगानिस्तान सीमा के पास हवाई हमले किए थे और दावा किया था कि इनमें कम से कम 70 आतंकवादी मारे गए। अफगानिस्तान ने दावे को खारिज किया है और कहा है कि इन हमलों कई आम नागरिक मारे गए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।