Afghan authorities carry out strikes in retaliation for earlier Pakistani airstrikes पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन में अफगानिस्तान, हवाई हमलों का दिया जा रहा जवाब, International Hindi News - Hindustan
More

पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन में अफगानिस्तान, हवाई हमलों का दिया जा रहा जवाब

अफगानिस्तान सेना पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन में आ गई है। अफगानी सैन्य अधिकारियों ने कहाकि पाकिस्तान के खिलाफ हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह हमले कुछ पहले पाकिस्तान द्वारा किए हवाई हमलों का बदला लेने के लिए किए जा रहे हैं।

Thu, 26 Feb 2026 10:48 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, काबुल
share
पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन में अफगानिस्तान, हवाई हमलों का दिया जा रहा जवाब

अफगानिस्तान सेना पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन में आ गई है। अफगानी सैन्य अधिकारियों ने कहाकि पाकिस्तान के खिलाफ हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह हमले कुछ पहले पाकिस्तान द्वारा किए हवाई हमलों का बदला लेने के लिए किए जा रहे हैं। अफगानिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान द्वारा किये गए हवाई हमलों के जवाब में उन्होंने उसके खिलाफ हमले शुरू कर दिए हैं।

बयान में क्या कहा गया
अफगानिस्तान के सैन्य कोर के पूर्वी क्षेत्र के मीडिया कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि गुरुवार रात भारी संघर्ष शुरू हो गए हैं। उसने कहा कि ये हमले पाकिस्तानी सेना द्वारा नंगरहार और पक़्तिया प्रांतों में किए गए हालिया हवाई हमलों के जवाब में किए गए। पाकिस्तान ने इस संबंध में तत्काल कोई पुष्टि नहीं की और हताहतों की भी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

पाकिस्तान ने रविवार को किए थे हमले
पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान सीमा के पास रविवार को हमले किए थे और दावा किया था कि इनमें कम से कम 70 आतंकवादी मारे गए। अफगानिस्तान ने उस दावे को खारिज किया और कहा कि इसमें कई आम नागरिक मारे गए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

खैबर-पख्तूनख्वा के बन्नू इलाके में शनिवार को एक आत्मघाती हमले में सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक सैनिक की मौत हो गई। इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पाकिस्तान के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि इस्लामाबाद की शिया मस्जिद पर हमला और शनिवार को बन्नू में हुई घटना समेत आतंकवाद की ये घटनाएं कथित तौर पर ख्वारिज ने अफगानिस्तान स्थित अपने आकाओं और संचालकों के इशारे पर कीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में आने वाली है भारी आफत, जारी हो गई चेतावनी; समय भी बता दिया
ये भी पढ़ें:अबकी बार भीषण वार... ऑपरेशन सिंदूर 2.0 पर आर्मी वेस्टर्न कमांड ने पाक को चेताया
ये भी पढ़ें:हमारा कश्मीर बजट तुम्हारे IMF कर्ज से भी दोगुना है, भारत ने UN में पाक को धोया

मंत्रालय ने कहाकि इन हमलों की जिम्मेदारी फितना अल ख्वारिज (एफएके) से संबंधित अफगानिस्तान स्थित पाकिस्तानी तालिबान और उनके सहयोगियों तथा इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरसान प्रांत (आईएसपीके) ने ली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।