Over 300 children test HIV-positive at Pakistan hospital Undercover filming exposes big lapses पाकिस्तान के अस्पताल में भयंकर लापरवाही का खुलासा, 300 से ज्यादा बच्चे हो गए HIV पॉजिटिव, International Hindi News - Hindustan
More

पाकिस्तान के अस्पताल में भयंकर लापरवाही का खुलासा, 300 से ज्यादा बच्चे हो गए HIV पॉजिटिव

जांच में हुलास हुआ है कि नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच ताउंसा इलाके में कम से कम 331 बच्चे HIV पॉजिटिव पाए गए। डेटा से यह भी पता चला है कि इन मामलों में संक्रमण मां से नहीं फैला था।

Wed, 15 April 2026 12:54 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
पाकिस्तान के अस्पताल में भयंकर लापरवाही का खुलासा, 300 से ज्यादा बच्चे हो गए HIV पॉजिटिव

पाकिस्तान के एक सरकारी अस्पताल में भयंकर लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही सीरिंज से इंजेक्शन लगा देने की वजह से सैकड़ों बच्चों की जान खतरे में पड़ गई है। हाल ही में एक जांच में सामने आया है कि यहां THQ हॉस्पिटल ताउंसा में कई बार एक ही सिरिंज का इस्तेमाल अलग-अलग मरीजों पर किया जा रहा था। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, 32 घंटे की अंडरकवर शूटिंग के दौरान अस्पताल में बेसिक हाइजीन भी मेंटेन नहीं किया जा रहा था और साफ-सफाई के नियम धड़ल्ले से तोड़े जा रहे थे।

रिपोर्ट में सामने आया कि नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच ताउंसा इलाके में कम से कम 331 बच्चे HIV पॉजिटिव पाए गए। आंकड़ों से यह बात सामने आई है कि ज्यादातर मामलों में बच्चों में संक्रमण मां से नहीं फैला। 97 परिवारों की जांच में सिर्फ 4 बच्चों की मां HIV पॉजिटिव पाई गईं, जिससे यह शक यकीन में बदल गया कि संक्रमण अस्पताल में यूज्ड इंजेक्शन के कारण फैला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवालिया होने से बचा पाक! अरबों डॉलर देगा मुस्लिम देश, UAE ने मांग लिए अपने पैसे

एक ही सीरिंज का कई मरीजों पर इस्तेमाल

रिपोर्ट में बताया गया कि अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी एक ही सिरिंज को कई मरीजों पर इस्तेमाल कर रहे थे और मल्टी-डोज वायल से दवा निकालकर अलग-अलग बच्चों को दे रहे थे। इस मामले के केंद्र में 8 साल का मोहम्मद अमीन था, जिसकी HIV पॉजिटिव आने के बाद मौत हो गई। उसकी मां के अनुसार, आखिरी दिनों में उसे तेज बुखार और असहनीय दर्द था। जांच के बाद उसकी बहन अस्मा भी HIV पॉजिटिव पाई गई। परिवार का मानना है कि दोनों बच्चों को अस्पताल में इलाज के दौरान लगे इंजेक्शन से संक्रमण हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक में बीमार पड़ें तो भगवान ही बचाए… 6 लाख फर्जी डॉक्टर कर रहे मरीजों का इलाज

भयावह खुलासे

फुटेज में एक नर्स को इस्तेमाल की गई सिरिंज को दोबारा इस्तेमाल के लिए देते हुए देखा गया, जो सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इसके अलावा यहां मरीजों को बिना ग्लव्स के इंजेक्शन लगाए जा रहे थे, इस्तेमाल की गई सुइयों को खुले में छोड़ दिया जा रहा था और मेडिकल वेस्ट का भी सही तरीके से निपटान नहीं किया जा रहा था। कुछ अभिभावकों ने भी बताया कि उन्होंने कई बार एक ही सिरिंज को अलग-अलग मरीजों पर इस्तेमाल करते देखा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केवल HIV पॉजिटिव होना अयोग्यता नहीं, HC ने कांस्टेबल की बर्खास्ती रद्द की

कैसे सामने आया मामला?

मामला तब सामने आया जब लोकल डॉक्टर गुल कैसरानी ने अपने क्लिनिक में बच्चों में HIV के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखी। उन्होंने बताया कि 65-70 प्रभावित बच्चों में से ज्यादातर का इलाज पहले इसी अस्पताल में हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, आधे से ज्यादा मामलों में संक्रमित सुई को ही संक्रमण का मुख्य कारण माना गया। जब यह फुटेज अस्पताल के नए मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. कासिम बुजदार को दिखाया गया, तो उन्होंने इसकी प्रामाणिकता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह वीडियो उनके कार्यकाल से पहले का हो सकता है या फर्जी भी हो सकता है, और अस्पताल पूरी तरह सुरक्षित है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।