PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार को अब राहुल गांधी से उम्मीद? हेले लिंग ने क्या लिखा
पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की महिला पत्रकार हेले लिंग इन दिनों सुर्खियों में है। उन्हें पीएम मोदी से तो जवाब मिला नहीं, अब वह राहुल गांधी का इंटरव्यू करना चाहती हैं।

पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की महिला पत्रकार हेले लिंग इन दिनों सुर्खियों में है। उन्हें पीएम मोदी से तो जवाब मिला नहीं, अब वह राहुल गांधी का इंटरव्यू करना चाहती हैं। असल में, ब्रिटेन की महिला पत्रकार ने एक्स पर पोस्ट करके हेले से कहा है वह राहुल गांधी से फोन इंटरव्यू की बात करें। इसके जवाब में हेले लिंग ने लिखा है। मैं तैयार हूं। हालांकि राहुल गांधी ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। गौरतलब है कि नॉर्वे में हेले लिंग ने पीएम मोदी से एक सवाल पूछा था, लेकिन जवाब नहीं मिला। बाद में वह विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भी पहुंची थीं।
किस बात से आईं चर्चा में
हेले लिंग, उस वक्त चर्चा में आ गईं जब सोमवार को उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह पीएम मोदी से पूछ रही हैं कि क्या वह उनके सवाल का जवाब देंगे। उन्होंने पूछा था कि क्या वह दुनिया के सबसे आजाद मीडिया के कुछ सवालों का जवाब देना चाहेंगे? वीडियो में प्रधानमंत्री वहां से जाते हुए दिखाई देते हैं। बाद में वह विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचीं, जहां पीएम मोदी की नॉर्वे यात्रा के बारे में जानकारी दी गई।
विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब
यहां पर हेले लिंग ने पूछा कि हमें भारत का भरोसा क्यों करना चाहिए? क्या आप वादा करते हैं कि आप अपने देश में मानवाधिकार संकट हल कर देंगे? इसके जवाब में विदेश मंत्रालय के सिबी जॉर्ज ने विस्तृत जवाब दिया। इस जवाब में उन्होंने विस्तार से भारत के इतिहास और संविधान के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि हम आबादी के लिहाज से दुनिया के छठवें सबसे बड़े देश हैं। लेकिन हमारे यहां दुनिया छठवें हिस्से के बराबर भी समस्या नहीं है। हमारे यहां संविधान है जो इस बात की गारंटी देता है कि लोगों के फंडामेंटल राइट्स सुरक्षित रहें।
राहुल गांधी ने क्या कहा
गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नॉर्वे में पत्रकारों के सवाल नहीं लेने के दावों को लेकर सोमवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहाकि जब छिपाने के लिए कुछ नहीं होता तो डरने की जरूरत नहीं पड़ती। राहुल गांधी ने कहाकि भारत की छवि का क्या होता है जब दुनिया एक समझौतावादी प्रधानमंत्री को घबराते हुए और कुछ सवालों से भागते हुए देखती है? प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों पांच देशों की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। वह इस यात्रा क्रम में भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने और नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ प्रमुख द्विपक्षीय कार्यक्रम के लिए दिन में ओस्लो पहुंचे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन