north korean army disappear mysteriously in ukraine russia war रूस-यूक्रेन युद्ध में नया ट्विस्ट, रहस्यमय ढंग से गायब हुई किम जोंग उन की सेना; क्या वजह, International Hindi News - Hindustan
More

रूस-यूक्रेन युद्ध में नया ट्विस्ट, रहस्यमय ढंग से गायब हुई किम जोंग उन की सेना; क्या वजह

  • रूस और यूक्रेन युद्ध में पुतिन की सेना की मदद को पहुंची किम जोंग उन की सेना अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गई है। कोरियाई सैनिकों को रूसियों के कवच के रूप में भेजा गया था। इसकी वजह भी सामने आई है।

Thu, 6 Feb 2025 11:15 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
रूस-यूक्रेन युद्ध में नया ट्विस्ट, रहस्यमय ढंग से गायब हुई किम जोंग उन की सेना; क्या वजह

यूक्रेन से महायुद्ध में रूसी सैनिक बड़ी संख्या में मारे जा रहे हैं। इस बीच ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि रूस की मदद कर रहे उत्तर कोरियाई सैनिक अचानक युद्धस्थल से कथित तौर पर गायब हो गए हैं। दक्षिण कोरिया की नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS) ने इस सप्ताह रिपोर्ट किया कि यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे युद्ध में उत्तर कोरियाई सैनिक नहीं हैं।

उत्तर कोरियाई सैनिक क्यों हुए गायब?

NIS का दावा है कि मध्य जनवरी से, रूस के कुर्स्क क्षेत्र में तैनात उत्तर कोरियाई सैनिकों के युद्ध में भाग लेने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। पिछले दिसंबर में लगभग 11,000 उत्तर कोरियाई सैनिक कुर्स्क भेजे गए थे ताकि रूस को यूक्रेनी पलटवार के खिलाफ लड़ने में मदद मिल सके।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारी संख्या में हताहत होने के कारण उत्तर कोरियाई सैनिकों को युद्धक्षेत्र से हटा लिया गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के अनुसार, लगभग 4000 उत्तर कोरियाई सैनिक या तो घायल हो गए या मारे गए। NIS के अनुसार, यह आंकड़ा 3,000 के करीब है।

रूसियों के कवच के रूप में हुआ इस्तेमाल

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि युद्ध में कोरियाई सैनिकों का इस्तेमाल रूसियों के कवच के रूप में किया जा रहा था। ड्रोन या सैनिकों के हमले में कोरियाई सैनिकों को चारे के रूप में आगे कर लिया जाता था और पीछे से रूसी सैनिक दुश्मनों का काम-तमाम कर लेती थी ताकि रूसी सैनिकों को कम से कम नुकसान हो। इस कारण हजारों की संख्या में कोरियाई सैनिक मारे गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूक्रेन ने पुतिन की नाक में किया दम, रूसी धरती में फिर घुसे; भयंकर गोलीबारी
ये भी पढ़ें:समझदार और स्मार्ट किम जोंग उन; डोनाल्ड ट्रंप ने जताई तानाशाह से मुलाकात की इच्छा
ये भी पढ़ें:सुसाइड ड्रोन और खूंखार सैनिकों की टोली रूस भेजेंगे किम जोंग, बदला लेने की तैयारी

पकड़े जाने से पहले सुसाइड के आदेश

यूक्रेनी कमांडरों का कहना है कि रूसी सेना ने उत्तर कोरियाई सैनिकों को हमलों में सबसे आगे भेजा। उन्हें आत्मसमर्पण करने के बजाय खुद को मारने के आदेश दिए गए। कुछ मामलों में, रूसी सैनिकों ने ही उन्हें गोली मार दी ताकि वे दुश्मन के हाथ न लगें।

क्या युद्ध में वापस लौटेगी कोरियाई सेना

NIS का मानना है कि उत्तर कोरियाई सैनिकों की यह अनुपस्थिति अस्थायी हो सकती है। ज़ेलेंस्की ने कहा कि 25,000 और उत्तर कोरियाई सैनिक कुर्स्क की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, युद्ध में रूसी सैनिक बड़ी संख्या में मारे जा रहे हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पिछले महीने रूस के 48,240 सैनिकों मारे गए। यह संख्या लगभग तीन साल के युद्ध में किसी महीने मौत का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।