Ukraine attempts counterattack in Russia Kursk region ukraine russia war updates यूक्रेन ने पुतिन की नाक में किया दम, रूसी धरती में फिर घुसे; दोनों छोर से भयंकर गोलीबारी, International Hindi News - Hindustan
More

यूक्रेन ने पुतिन की नाक में किया दम, रूसी धरती में फिर घुसे; दोनों छोर से भयंकर गोलीबारी

  • रूस और यूक्रेन के बीच महायुद्ध को तीन साल पूरे होने वाले हैं। पिछले कुछ महीनों से बढ़त बना रही रूसी सेना को तगड़ा झटका तब लगा जब यूक्रेनी सेना ने रूसी धरती पर फिर घुसपैठ की। दोनों छोर से भयंकर गोलीबारी हुई है।

Thu, 6 Feb 2025 06:36 PMGaurav Kala रॉयटर्स
share
यूक्रेन ने पुतिन की नाक में किया दम, रूसी धरती में फिर घुसे; दोनों छोर से भयंकर गोलीबारी

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को इस महीने 24 तारीख को तीन साल पूरे हो जाएंगे। इस महायुद्ध में दोनों देशों की तरफ से अरबों का नुकसान और लाखों सैनिक जान गंवा चुके हैं। पिछले कुछ महीनों से रूस दावा कर रहा है कि वह यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर चुका है और लगातार आगे बढ़ रहा है। बावजूद, इसके यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नाक में दम कर दिया है। बड़ी जद्दोजहद के बाद रूस ने उत्तर कोरियाई सैनिकों की मदद से यूक्रेन को कुर्स्क से खदेड़ा था, एक बार फिर यूक्रेनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र में जवाबी हमला करने का प्रयास किया, लेकिन रूसी सेना ने इसे विफल कर दिया। मंत्रालय के अनुसार, यह हमला उलानोको और चेरकास्काया कोनोपेलका गांवों के पास हुआ। रूसी सेना ने हमले को पीछे धकेलते हुए यूक्रेनी सैनिकों को परास्त कर दिया और दोनों बस्तियों पर रूस का पूर्ण नियंत्रण बना हुआ है। इस दौरान दोनों छोर से भयंकर गोलीबारी भी हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप-नेतन्याहू की मुलाकात पर ईरान का दहला, दिखाई रूसी हथियारों की ताकत

रूस और यूक्रेन में कैदियों की अदला-बदली

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने बुधवार को रूस और यूक्रेन के बीच अपनी नवीनतम मध्यस्थता प्रयासों की सफलता की घोषणा करते हुए कहा कि उसकी मध्यस्थतामें 300 युद्ध कैदियों की अदला-बदली हुई। यूएई के विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, इस अदला-बदली में यूक्रेन के 150 कैदी और रूस के 150 कैदी शामिल थे।

मंत्रालय ने कहा कि इस नवीनतम घटनाक्रम के साथ, यूएई की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान किए गए कैदियों की कुल संख्या 2,883 तक पहुंच गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।