Massive Pakistani Attack on Afghanistan Hospital Struck 400 Dead पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बहुत बड़ा हमला, अस्पताल पर स्ट्राइक; 400 लोग मरे, International Hindi News - Hindustan
More

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बहुत बड़ा हमला, अस्पताल पर स्ट्राइक; 400 लोग मरे

सरकारी प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह अफगानिस्तान की सीमा का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि मारे गए और घायल हुए लोगों में से अधिकतर वे थे जिनका मादक पदार्थ की लत छुड़ाने का इलाज किया जा रहा था।

Tue, 17 March 2026 05:45 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बहुत बड़ा हमला, अस्पताल पर स्ट्राइक; 400 लोग मरे

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर बड़ा हमला कर दिया है। तालिबान के आरोप हैं कि इस स्ट्राइक में 400 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, पाकिस्तान इससे इनकार कर रहा है। तालिबान सरकार ने सोमवार को पाकिस्तान की सेना पर काबुल में उस अस्पताल को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जहां मादक पदार्थों के आदी लोगों का इलाज किया जाता है। यह हमला उस समय हुआ जब कुछ घंटों पहले अफगान अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच साझा सीमा पर गोलीबारी हुई, जिसमें अफगानिस्तान में चार लोग मारे गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने काबुल के 9वीं पुलिस डिस्ट्रिक्ट स्थित अस्पताल पर हमला किया है। इसमें कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, करीब 250 घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स में तालिबान सरकार के हवाले से कहा जा रहा है कि अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि हमले में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

सरकारी प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह अफगानिस्तान की सीमा का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि मारे गए और घायल हुए लोगों में से अधिकतर वे थे जिनका मादक पदार्थ की लत छुड़ाने का इलाज किया जा रहा था।

पाकिस्तान का इनकार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि काबुल में किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया। उन्होंने लिखा, 'स्ट्राइक्स में सैन्य ठिकानों और आतंकवाद की मदद करने वाली जगहों को निशाना बनाया गया है, जिसमें तकनीकी उपकरणों के भंडारण और गोला-बारूद के भंडार शामिल हैं।'

दो बच्चों की मौत का आरोप

इससे पहले सीमावर्ती इलाकों में कई स्थानों पर हुई गोलाबारी की चपेट में आने से दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में कम से कम दो बच्चों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। अफगान अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अफगान अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्धविराम की अपील के बावजूद लगातार तीसरे सप्ताह भी दोनों पक्षों के बीच लड़ाई जारी रही।

अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता मुस्तगफर गुरबाज ने बताया कि पाकिस्तान से रविवार रात दागे गए मोर्टार के गोले गांवों पर गिरे, जिससे दस लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिसने कहा था 'पाक करेगा परमाणु हमला', वही अब बना मोजतबा खामेनेई का सैन्य सलाहकार
ये भी पढ़ें:पाक का अफगान पर फिर एयरस्ट्राइक,सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना;तालिबान क्या बोला
ये भी पढ़ें:7000 ठिकाने तबाह, 100 से अधिक जहाज डुबोए; ईरान को लेकर ट्रंप के बड़े-बड़े दावे

चीन ने सीधी बातचीत का आह्वान किया

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष जारी रहने के बीच चीन ने सोमवार को दोनों पड़ोसी देशों से टकराव समाप्त करने के लिए सीधी बातचीत करने का आह्वान किया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने यहां प्रेस वार्ता में बीजिंग के मध्यस्थता प्रयासों से संबंधित एक प्रश्न पर कहा कि चीन को उम्मीद है कि दोनों पक्ष संयम बरतेंगे, शीघ्र ही संघर्ष विराम तक पहुचेंगे और संवाद के माध्यम से अपने मतभेदों का समाधान करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।