मॉस्को पर यूक्रेन का बड़ा हमला, 134 फ्लाइट डायवर्ट; तिलमिलाए पुतिन 2000 ड्रोन से पलटवार की तैयारी में
रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी सेना ने रविवार, 20 जुलाई की तड़के रूस की राजधानी मॉस्को और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए हैं। रूसी टेलीग्राम चैनलों के अनुसार, मॉस्को पर हमले की वजह से वहां हवाई उड़ानें बाधित हो गई हैं।

रूस की राजधानी मॉस्को समेत कई शहरों पर यूक्रेन ने बड़ा हमला बोला है। इसकी वजह से राजधानी मॉस्को में हवाई सेवा बाधित हो गई है। करीब 134 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। यूक्रेन ने मॉस्को पर 19 कामिकेज ड्रोन दागे हैं। इनमें से कुछ ड्रोन ऊंची इमारतों से टकराए हैं। यूक्रेन ने रूस पर कुल 93 कामिकेज ड्रोन से हमले बोले थे। इन हमलों से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तिलमिला उठे हैं। अब रूस यूक्रेन पर 2000 ड्रोनों से हमले की तैयारी कर रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बाद में कहा कि उसके हवाई सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर रात भर में नौ क्षेत्रों में 93 ड्रोन मार गिराए, जिनमें से 19 मॉस्को ओब्लास्ट क्षेत्र में थे।
कीव पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी सेना ने रविवार, 20 जुलाई की तड़के रूस की राजधानी मॉस्को और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए हैं। रूसी टेलीग्राम चैनलों के अनुसार, जेलेनोग्राद के उपनगरीय शहर के निवासियों ने विस्फोटों की आवाज सुनने की सूचना दी। धमाकों से कुछ इमारतों को नुकसान पहुँचा और खिड़कियाँ टूट गईं।
रात भर में 142 ड्रोन मार गिराने का दावा
दूसरी तरफ, रूस के रक्षा मंत्रालय और मॉस्को के मेयर ने कहा कि उन्होंने रात भर में 142 ड्रोन मार गिराए हैं, जिनमें से 27 मॉस्को क्षेत्र में थे। ये ड्रोन कथित तौर पर रूस के यूरोपीय हिस्से के कई क्षेत्रों और काला सागर के ऊपर मार गिराए गए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने टेलीग्राम पर स्थानीय समयानुसार लगभग 10:00 बजे (07:00 GMT) बताया कि नवीनतम हमलों में रूसी राजधानी की ओर बढ़ रहे चार ड्रोन शामिल थे, जिन्हें रविवार सुबह मार गिराया गया।
चार प्रमुख हवाई अड्डे प्रभावित
रूस के विमानन नियामक संस्था रोसावियात्सिया के अनुसार, मॉस्को की सेवा करने वाले चार प्रमुख हवाई अड्डे - शेरेमेत्येवो, वनुकोवो, डोमोडेडोवो और ज़ुकोवस्की - इन हमलों की वजह से प्रभावित हुए हैं। परिणामस्वरूप 134 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा है। मॉस्को समयानुसार 10:00 बजे तक, मॉस्को क्षेत्र में वनुकोवो और कलुगा क्षेत्र में ग्रैबत्सेवो ऐसे दो हवाई अड्डे रहे जो यातायात के लिए बंद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन