न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, ट्रक से हो गई प्लेन की भिड़ंत; 2 लोगों की मौत
एयरलाइन के एक बयान के अनुसार, विमान में 72 यात्री और चार चालक दल के सदस्य सवार थे, यह जैज एविएशन की उड़ान थी जो एयर कनाडा की ओर से ऑपरेट की जा रही थी। हादसे को लेकर आगे की जांच जारी है।

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक एयर कनाडा का विमान फायर ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। इस मामले में प्रशासन ने अभी कोई बयान जारी नहीं किया है और ना ही हादसे की असली वजह का पता चल पाया है। जांच अधिकारी पूरी घटना की जांच कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्लेन का अगला हिस्सा (नोज) तबाह हो गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात विमान ट्रक से टकराया। हादसे के बाद तुरंत लोगों को निकालने का अभियान चलाया गया। नोटिस के मुताबिक यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एयरपोर्ट पर सभी विमानों के लिए ग्राउंड स्टॉप जारी कर दिया।अब सवाल है कि आखिर इतने सुरक्षित एयरपोर्ट पर इस तरह का हादसा कैसे हो गया। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना की जानकारी भी फायर फाइटर्स ने ही सबसे पहले दी थी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
लैंडिंग के वक्त हुआ हादसा
शुरुआती जानकारी के मुताबिक एयर कनाडा का विमान एयरपोर्ट पर उतर रहा था। तभी रनवे पर खड़े एक ग्राउंड वाहन से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद ही ग्राउंड स्टाफ और एयरपोर्ट पर अफरा-तफीर मच गई। तुरंत राहल बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
आखिर कैसे हुआ हादसा?
अब जांच अधिकारी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इस तरह का हादसा कैसे हो गया। जाहिर सी बात है कि रनवे पर फायर ट्रक की मौजूदगी और उधर विमान का लैंड करना एक असामान्य घटना है। अधिकारियों का कहना है कि पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किसी चूक की वजह से ऐसा हुआ या फिर किसी की लापरवाही की वजह से।
एयर कनाडा, एफएए और न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट ने फिलहाल इस हादसे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि ला गार्डिया एयरपोर्ट न्यूयॉर्क का एक बड़ा एयरपोर्ट है जहां से बड़ी संख्या में घरेलू विमानों का संचालन होता है। इस एयरपोर्ट के कुछ समय के लिए बंद होने से भी हवाई यातायात पर बड़ा फर्क पड़ेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन