Russia tightens its grip on US tech company meta North Korea succession debate Read Top News Today रूस ने अमेरिकी टेक कंपनी पर कसा शिकंजा, उत्तर कोरिया में उत्तराधिकार की चर्चा तेज; टॉप-5, India News in Hindi - Hindustan
More

रूस ने अमेरिकी टेक कंपनी पर कसा शिकंजा, उत्तर कोरिया में उत्तराधिकार की चर्चा तेज; टॉप-5

Big News Today: रूस ने अमेरिकी टेक कंपनी मेटा पर शिकंजा कस दिया है। मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप को स्थानीय कानूनों का कथित उल्लंघन करने के आरोप में पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है। दूसरी ओर उत्तर कोरिया में उत्तराधिकारी की चर्चा तेज हो गई है।

Thu, 12 Feb 2026 06:42 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
रूस ने अमेरिकी टेक कंपनी पर कसा शिकंजा, उत्तर कोरिया में उत्तराधिकार की चर्चा तेज; टॉप-5

Top News Today: रूस ने अमेरिकी टेक कंपनी मेटा पर शिकंजा कस दिया है। मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप को स्थानीय कानूनों का कथित उल्लंघन करने के आरोप में पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है। दूसरी ओर उत्तर कोरिया में उत्तराधिकारी की चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, तानाशाह किम जोंग उन अपनी बेटी किम जू ऐ को उत्तराधिकारी बनाने की प्रक्रिया में काफी आगे बढ़ चुके हैं। वहीं, कानपुर के लैंबॉर्गिनी हादसे में तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को एसीजेएम कोर्ट ने जमानत दे दी है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

लैंबॉर्गिनी कांड में शिवम मिश्रा मात्र 7 घंटे में जमानत पर रिहा

कानपुर के लैंबॉर्गिनी हादसे में तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को एसीजेएम कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने उन्हें 20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया और पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी भी खारिज कर दी। आज सुबह करीब 9 बजे शिवम की गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन महज 7 घंटे के अंदर ही उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस जांच में यह सामने आया था कि हादसे के समय गाड़ी चला रहा शिवम मिश्रा ही था। पढ़ें पूरी खबर...

114 नए राफेल जेट और 6 P-8I विमान खरीदेगा भारत

ऑपरेशन सिंदूर में राफेल फाइटर जेट की शानदार क्षमता देखने के बाद सरकार और वायुसेना का इस फ्रांसीसी जेट पर भरोसा और बढ़ गया है। रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक हुई। इस बैठक में 114 राफेल फाइटर जेट की खरीद को मंजूरी मिल गई है। यह मेगा डील लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये की होगी। साथ ही 6 P-8I विमान भी खरीदे जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

रूस ने व्हाट्सएप को किया पूरी तरह ब्लॉक

रूस ने मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप को स्थानीय कानूनों का कथित उल्लंघन करने के आरोप में पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि व्हाट्सएप ने रूसी कानूनों का पालन करने में अनिच्छा दिखाई, जिसके कारण यह कड़ा फैसला लिया गया है और इसे लागू भी कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती

पाकिस्तान हॉकी टीम के खिलाड़ियों को कैनबरा पहुंचने पर कई घंटे सड़क पर ही गुजारने पड़े, क्योंकि पाकिस्तान हॉकी महासंघ होटल का बिल नहीं भर पाया और बुकिंग रद्द हो गई। टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण के मैच खेलने के लिए आई है। बताया गया कि कैनबरा में चार सितारा होटल में कमरे बुक किए गए थे और टीम को बताया गया था कि पाकिस्तान खेल बोर्ड व पीएचएफ ने सारा भुगतान कर दिया है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर...

उत्तर कोरिया में उत्तराधिकार की चर्चा तेज

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी बेटी किम जू ऐ को उत्तराधिकारी बनाने की प्रक्रिया में काफी आगे बढ़ चुके हैं। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS) ने गुरुवार को संसद की एक गुप्त बैठक में यह जानकारी दी। NIS के अनुसार, किम जू ऐ अब 'उत्तराधिकारी के रूप में नामित' होने के चरण में पहुंच चुकी हैं। पहले उन्हें 'उत्तराधिकारी प्रशिक्षण' में बताया जाता था, लेकिन अब भाषा में बदलाव आया है, जो इस प्रक्रिया के अधिक ठोस और सुनियोजित होने का संकेत देता है। पढ़ें पूरी खबर...