jd vance feels home alone at white house as donald trump visits china जेडी वेंस को चीन क्यों नहीं ले गए ट्रंप? उपराष्ट्रपति बोले- वाइट हाउस में अकेला महसूस कर रहा हूं, International Hindi News - Hindustan
More

जेडी वेंस को चीन क्यों नहीं ले गए ट्रंप? उपराष्ट्रपति बोले- वाइट हाउस में अकेला महसूस कर रहा हूं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे के बीच उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने वाइट हाउस में 'होम अलोन' महसूस करने का मजाक उड़ाया। जानें अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का नियम और वेंस का मजेदार बयान।

Thu, 14 May 2026 10:08 AMAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
जेडी वेंस को चीन क्यों नहीं ले गए ट्रंप? उपराष्ट्रपति बोले- वाइट हाउस में अकेला महसूस कर रहा हूं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों चीन के आधिकारिक दौरे पर हैं। उनके पीछे वाइट हाउस की कमान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस संभाल रहे हैं। इस बीच, वेंस ने वाइट हाउस में अपनी स्थिति की तुलना 1990 की मशहूर फिल्म 'होम अलोन' के बाल कलाकार मैकाले कल्किन से की है, जिसे सुनकर पत्रकारों की हंसी छूट गई।

क्यों एक साथ विदेश नहीं जाते राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति?

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान जेडी वेंस ने अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के नियमों का जिक्र किया। वेंस ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, राष्ट्रपति कुछ घंटे पहले ही चीन पहुंचे हैं। सीक्रेट सर्विस के प्रोटोकॉल के कारण, मैं अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ देश से बाहर यात्रा नहीं करता।"

दरअसल, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के नियमों के तहत 'लाइन ऑफ सक्सेशन' यानी सत्ता के उत्तराधिकार को सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को एक साथ विदेश यात्रा करने की अनुमति नहीं है।

'वाइट हाउस में सन्नाटा पसरा होता है...'

उपराष्ट्रपति वेंस ने अपने अनुभव को मजाकिया अंदाज में शेयर करते हुए कहा, "आज जैसे दिनों में, मुझे कभी-कभी 'होम अलोन' के मैकाले कल्किन जैसा महसूस होता है। मैं वाइट हाउस में दाखिल होता हूं और वहां एकदम सन्नाटा होता है, कोई नहीं होता। मुझे यह समझने में एक पल लगता है कि आखिर चल क्या रहा है।" वेंस का यह मजाकिया अंदाज सुनकर वहां मौजूद पत्रकार भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:US के कुछ लोगों की परवाह नहीं मुझे; जिनपिंग को महान बता ट्रंप ने ऐसा क्यों कहा

क्या है 'होम अलोन' की कहानी?

क्रिस कोलंबस के निर्देशन में बनी फिल्म 'होम अलोन' 8 साल के केविन की कहानी है। परिवार जब क्रिसमस की छुट्टियों पर विदेश जाता है, तो केविन गलती से घर पर अकेला छूट जाता है। इसके बाद वह किस तरह अकेले अपने घर को चोरों से बचाता है, यही इस फिल्म में दिखाया गया है।

जेडी वेंस ने राज्यों को दी सख्त चेतावनी

मजाकिया बातों के अलावा, एंटी-फ्रॉड टास्कफोर्स का नेतृत्व कर रहे जेडी वेंस ने कुछ राज्यों को सख्त चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि जो राज्य संदिग्ध धोखाधड़ी पर ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई में सहयोग नहीं करेंगे, प्रशासन उन राज्यों की सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के लिए मिलने वाली फेडरल फंडिंग को 'बंद' कर सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चीन में बैन मार्को रुबियो, ट्रंप के साथ कैसे पहुंचे बीजिंग? अपनाया अनोखा तरीका

शनिवार को लौटेंगे डोनाल्ड ट्रंप

इस बीच, चीन की राजधानी बीजिंग स्थित 'ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल' में अहम बातचीत के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत किया। ट्रंप का यह आधिकारिक दौरा शनिवार को खत्म होने की उम्मीद है।

इससे पहले ट्रंप का बृहस्पतिवार को यहां 'ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल' में पहुंचने पर औपचारिक स्वागत किया गया, जहां वह अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के साथ वार्ता करेंगे। 'ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल' चीन की राजधानी बीजिंग में स्थित एक भव्य सरकारी भवन और राष्ट्रीय सभा स्थल है।

शी चिनफिंग ने तीन दिवसीय यात्रा पर बीजिंग पहुंचने पर बुधवार रात को यहां ट्रंप का स्वागत किया। इस यात्रा के दौरान दोनों नेता ईरान युद्ध और व्यापारिक मतभेद समेत कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। दोनों नेताओं के बीच बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कई दौर की वार्ता निर्धारित है।

'ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल' पहुंचने पर शी चिनफिंग ने ट्रंप का स्वागत किया और चीनी अधिकारियों का उनसे परिचय कराया। इसके बाद शी ने राष्ट्रपति के साथ आए अमेरिकी अधिकारियों से भी हाथ मिलाया। बाद में दोनों नेताओं ने साथ मिलकर सलामी गारद का निरीक्षण किया और फिर वार्ता के लिए गए। ट्रंप बुधवार रात बीजिंग पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप के दौरे से पहले चीन ने ललकारा- इन 4 बातों पर अमेरिका चुप ही रहे तो बेहतर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।