Japan Earthquake tsunami warning Tokyo buildings faces impact जापान में आया 7.4 का भीषण भूकंप, झूल गईं इमारतें; सुनामी का भी अलर्ट, International Hindi News - Hindustan
More

जापान में आया 7.4 का भीषण भूकंप, झूल गईं इमारतें; सुनामी का भी अलर्ट

विभाग ने कहा है कि सुनामी की लहरे कुछ समय में ही उत्तरी तट तक पहुंच सकती हैं। उन्होंने कहा, 'तटीय क्षेत्रों और नदी के किनारे वाले इलाकों से तुरंत सुरक्षित स्थान जैसे कि ऊंचे मैदान या सुरक्षित इमारत में चले जाएं।'

Mon, 20 April 2026 02:14 PMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
जापान में आया 7.4 का भीषण भूकंप, झूल गईं इमारतें; सुनामी का भी अलर्ट

जापान में सोमवार सुबह भीषण भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 रही। जापान के मौसम विभाग (JMA) ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। इसमें तटीय क्षेत्रों के पास रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित निकालने की अपील की गई है। वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि इस प्राकृतिक आपदा को लेकर एक खास टीम गठित कर दी गई है। इससे पहले साल 2011 में जापान में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

JMA ने कहा है कि भूकंप जापान के उत्तरी हिस्से में आया है। विभाग ने कहा है कि इसके असर से सुनामी आ सकती है, जिसकी लहरें करीब 10 फीट ऊंची उठने की आशंका है। भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजकर 53 मिनट पर आया था। उत्तरी इवाते प्रान्त के प्रशांत महासागर वाले क्षेत्र में आए इस भूकंप का असर काफी दूर तक देखा गया। इसके झटके इतने तेज थे कि सैकड़ों किलोमीटर दूर टोक्यो की बड़ी इमारतें भी हिल गईं।

सुनामी की चेतावनी

विभाग ने कहा है कि सुनामी की लहरे कुछ समय में ही उत्तरी तट तक पहुंच सकती हैं। उन्होंने कहा, 'तटीय क्षेत्रों और नदी के किनारे वाले इलाकों से तुरंत सुरक्षित स्थान जैसे कि ऊंचे मैदान या सुरक्षित इमारत में चले जाएं।' मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सुनामी की लहरों के कारण बड़े स्तर पर नुकसान हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंडोनेशिया में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी से दहशत; कई मकान जमींदोज

JMA ने कहा, 'आशंका जताई जा रही है कि सुनामी की लहरें बार-बार तट से टकरा सकती हैं। जब तक चेतावनी हटाई नहीं जाती, तब तक सुरक्षित स्थान पर ही बने रहें।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड-छत्तीसगढ़ में डोली धरती; कहां-कहां भूकंप के झटके, कितनी रही तीव्रता?

अलर्ट मोड पर जापान सरकार

सरकार ने भूकंप और सुनामी से निपटने के लिए एक टीम तैयार की है। प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा, 'जिन क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की गई है, वहां रहने वाले लोग कृपया ऊंचे और सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाएं।' उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पुष्टि करने की कोशिश कर रही है कि इस भूकंप का किन क्षेत्रों में और कितना असर पड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बागेश्वर में दो बार हिली धरती, 15 मिनट के अंतराल में आए भूकंप के झटके

खबरें हैं कि एहतियात के तौर पर हाचिनोहे पोर्ट पर मौजूद जहाज बाहर निकलना शुरू हो गए हैं। वहीं, टोक्यो और औमोरी के बीच बुलेट ट्रेन संचालन बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने तट के पास रहने वाले नागरिकों से जल्द से जल्द इलाका छोड़ने और सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की है। माना जा रहा है कि कुछ ही देर में सुनामी की लहरें तट से टकरा सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।