Italian PM Giorgio Meloni embarked surprise visit to Saudi Arabia Qatar and UAE जॉर्जिया मेलोनी अचानक सऊदी अरब की यात्रा पर निकलीं, कतर और UAE भी जाएंगी; क्या है प्लान, International Hindi News - Hindustan
More

जॉर्जिया मेलोनी अचानक सऊदी अरब की यात्रा पर निकलीं, कतर और UAE भी जाएंगी; क्या है प्लान

खाड़ी क्षेत्र में ईरानी हमलों से ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे इटली चिंतित है। यात्रा का मुख्य फोकस ऊर्जा सुरक्षा पर केंद्रित रहने वाला है। युद्ध से पहले कतर से आयातित LNG इटली की कुल गैस खपत का 10% पूरा करती थी।

Fri, 3 April 2026 10:18 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
जॉर्जिया मेलोनी अचानक सऊदी अरब की यात्रा पर निकलीं, कतर और UAE भी जाएंगी; क्या है प्लान

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार को अचानक सऊदी अरब की यात्रा पर निकल गईं, जो कतर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी जाएंगी। यह दो दिवसीय दौरा पहले से घोषित नहीं था और यूरोपीय संघ के किसी नेता की अमेरिका-ईरान संघर्ष के बाद सऊदी अरब की पहली यात्रा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ईरानी हमलों का सामना कर रहे खाड़ी देशों के साथ इटली का समर्थन जताना और इटली की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है। मेलोनी जेद्दा पहुंच चुकी हैं और क्षेत्र के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगी। यह दौरा खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और ईरान की ओर से किए गए हमलों के बीच अहम माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध में फंस गए हैं, किसी तरह यहां से भागना चाहते हैं; ट्रंप के दावों पर ईरान

खाड़ी क्षेत्र में ईरानी हमलों से ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे इटली चिंतित है। यात्रा का मुख्य फोकस ऊर्जा सुरक्षा पर केंद्रित रहने वाला है। युद्ध से पहले कतर से आयातित LNG इटली की कुल गैस खपत का लगभग 10 प्रतिशत पूरा करती थी, जबकि मध्य पूर्व से तेल आयात कुल तेल आयात का करीब 12 प्रतिशत था। हाल ही में इटली को सूचित किया गया कि उसके खाड़ी आपूर्तिकर्ता ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लगभग बंद होने के कारण एलएनजी डिलीवरी में विराम बढ़ा दिया है और अप्रैल से मध्य जून तक 10 कार्गो नहीं भेजेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान ने हमारा फाइटर जेट मार गिराया, पायलट भी लापता; युद्ध के बीच अमेरिका ने माना

मेलोनी दौरे का क्या होगा असर

ईरानी हमलों से कतर की एलएनजी निर्यात क्षमता का 17 प्रतिशत नष्ट हो गया है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दबाव बढ़ गया है। इटली सरकार इस कमी को पूरा करने के लिए वैकल्पिक स्रोतों की तलाश कर रही है। अमेरिका के गोल्डन पास एलएनजी संयंत्र से जून से इटली को एलएनजी प्राप्त होना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा, अल्जीरिया, अजरबैजान और अमेरिका जैसे देशों से गैस आपूर्ति पर बातचीत चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होर्मुज खुलवाने आएंगे जेलेंस्की? बोले- हमें बहुत अनुभव, कोई मदद मांगे तो…

जॉर्जिया मेलोनी की यह यात्रा सिर्फ समर्थन दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि खाड़ी उत्पादकों के साथ निकट संपर्क बढ़ाकर इटली की राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास भी है। क्षेत्र में हजारों इतालवी नागरिक और सैनिक मौजूद हैं, इसलिए सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी प्रमुख हैं। इस दौरे से इटली और खाड़ी देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होने की उम्मीद है। यूरोप में गैस कीमतें पहले से ही बढ़ रही हैं। अगर होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट लंबा चला तो संकट और गहरा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।