Israeli PM Benjamin Netanyahu death rumours Coffee house Video viral Grok Calls It Deepfake नेतन्याहू का कॉफी हाउस वाला वीडियो भी नकली? ग्रोक ने बताया डीपफेक, मौत की अटकलें तेज, International Hindi News - Hindustan
More

नेतन्याहू का कॉफी हाउस वाला वीडियो भी नकली? ग्रोक ने बताया डीपफेक, मौत की अटकलें तेज

इससे पहले सोशल मीडिया पर पिछले एक सप्ताह से नेतन्याहू की सार्वजनिक रूप से अनुपस्थिति को लेकर अटकलें तेज थीं। इन अटकलों को तब हवा मिली जब एक वीडियो सामने आया जिसमें नेतन्याहू के हाथ में छह उंगलियां दिखीं। इसके बाद नया वीडियो जारी किया गया था।

Mon, 16 March 2026 01:36 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
नेतन्याहू का कॉफी हाउस वाला वीडियो भी नकली? ग्रोक ने बताया डीपफेक, मौत की अटकलें तेज

Netanyahu Coffee House Video: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मौत की अटकलों के बीच अब उनका नया वीडियो भी सवालों के घेरे में आ गया है। ईरानी हमले में अपनी मौत की खबरों को खारिज करने के लिए नेतन्याहू ने जो नया वीडियो शेयर किया था, अब उस वीडियो को ही फेक और AI जनरेटेड बताया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के AI Grok ने इसे डीपफेक वीडियो बताया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वीडियो में कुछ गलतियां होने का दावा किया है।

इससे पहले सोशल मीडिया पर पिछले एक सप्ताह से नेतन्याहू की सार्वजनिक रूप से अनुपस्थिति को लेकर अटकलें तेज थीं। इजरायली हमले में नेतन्याहू की मौत जैसी अफवाहें भी थीं। इसके बाद रविवार को नेतन्याहू ने अपने एक्स खाते से एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्हें कॉफी लेने के दौरान कहते सुना जा सकता है, "बहुत बढ़िया, धन्यवाद।"

छह उंगलियों वाले वीडियो पर बवाल

इसके बाद वह वीडियोग्राफर से पूछते हुए वह कहते हैं, “तुमने मुझसे क्या पूछना चाहते हो?” जब उन्हें बताया गया कि कुछ चैनल यह खबर फैला रहे हैं कि उनकी मौत हो चुकी है तो नेतन्याहू हंसते हुए उत्तर देते हैं, "मैं तो कॉफी के लिए ही मर रहा हूं।" इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा, “आप जानते हैं, मैं अपने लोगों के लिए पागल हूं। उनका रवैया भी कमाल का है। अगर आप अंगलियों की संख्या गिनना चाहते हैं, तो आप दिखा सकते हैं, यहां (बायां हाथ उठाते हुए), यहां (दायां हाथ उठाते हुए)। आपने देखा!” यह वीडियो उन खबरों पर व्यंग्य भी प्रतीत होता जिनमें उनकी मौत की अटकलें लगाई जा रही थीं। अटकलें पैदा करने वाले वीडियो में उनके बाएं हाथ में छह उंगलियां दिखी थीं, जिससे छेड़छाड़ की गई प्रतीत होती है। इसके बाद नया वीडियो शेयर किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की हो गई मौत? कार्यालय का बयान आया सामने

ग्रोक ने बताया डीपफेक

हालांकि इस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रोक ने इसे डीपफेक बताया है। एक यूजर के सवाल के जवाब में ग्रोक ने लिखा कि यह बेंजामिन नेतन्याहू का एआई से बनाया गया वीडियो है। ग्रोक के अनुसार ऐसी कोई वास्तविक घटना कहीं रिपोर्ट नहीं हुई और मूल पोस्ट में भी इसे एडवांस एआई तकनीक से बना बताया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मैं मर चुका हूं... कॉफी के लिए', नेतन्याहू ने मौत की अफवाहों पर कुछ यूं कसा तंज

ग्रोक ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि वह 100 प्रतिशत सुनिश्चित है कि यह एक उन्नत एआई डीपफेक वीडियो है। उसके अनुसार नेतन्याहू का किसी सार्वजनिक कैफे में बैठकर ईरान या लेबनान से जुड़े संवेदनशील सैन्य ऑपरेशन पर बात करना वास्तविक घटना नहीं हो सकती और इस तरह की कोई रिपोर्ट भी सामने नहीं आई है। चैटबॉट ने कहा कि वीडियो देखने में वास्तविक लगता है, लेकिन इसकी कहानी पूरी तरह काल्पनिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेतन्याहू को ढूंढकर मारेंगे; बदले की आग में जल रही ईरान की सेना, IRGC ने खाई कसम

सवाल उठा रहे यूजर्स

सोशल मीडिया पर कई अन्य यूजर्स ने भी वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए। एक यूजर ने वीडियो के क्लोजअप शेयर करते हुए लिखा कि कप में कॉफी का गुरुत्वाकर्षण के खिलाफ स्थिर रहना और पीछे खड़े ग्राहक का मास्क पहने होना संदेह पैदा करता है। एक अन्य यूजर ने कहा कि वीडियो में नेतन्याहू के चेहरे का आकार भी बदलता दिखाई देता है। उसके मुताबिक जब वह कॉफी की ओर नीचे देखते हैं तो उनका चेहरा पहले गोल दिखता है और फिर अंडाकार हो जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।