Israeli military announced that missiles fired again from Iran towards Israel इजरायल के तो पीछे पड़ गया ईरान, फिर से मिसाइलों से बोल दिया हमला; चरम पर तनाव, International Hindi News - Hindustan
More

इजरायल के तो पीछे पड़ गया ईरान, फिर से मिसाइलों से बोल दिया हमला; चरम पर तनाव

इजरायल ने कहा कि यह हमला महीनों की योजना का नतीजा है, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई, राष्ट्रपति और सैन्य प्रमुखों को निशाना बनाया गया। ईरान की सरकार ने इसे क्रशिंग जवाब देने की धमकी बताया।

Sat, 28 Feb 2026 06:42 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
इजरायल के तो पीछे पड़ गया ईरान, फिर से मिसाइलों से बोल दिया हमला; चरम पर तनाव

इजरायली सेना ने घोषणा की है कि ईरान से इजरायल की ओर फिर से मिसाइलें दागी हैं। यह घटना शनिवार को हुई है, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर मिलकर हमला किया था। इजरायल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने कहा कि ईरान से मिसाइलें इजरायल की ओर लॉन्च की गई हैं और एयर डिफेंस सिस्टम उन्हें रोकने में लगा है। कई इलाकों में सायरन बजाए गए हैं और नागरिकों को सुरक्षित जगहों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। यह कम से कम छठी ऐसी चेतावनी है, जो अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई का हिस्सा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कूल, कॉलेज बंद, शेल्टर में अस्पताल; ईरानी हमलों से इजरायल में अफरा-तफरी

यह संघर्ष तब शुरू हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस की घोषणा की। इसके तहत, इजरायल ने ईरान के प्रमुख ठिकानों, मिसाइल और न्यूक्लियर साइटों पर हमले किए। इजरायल ने कहा कि यह हमला महीनों की योजना का नतीजा है, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई, राष्ट्रपति और सैन्य प्रमुखों को निशाना बनाया गया। ईरान ने इसे क्रशिंग जवाब देने की धमकी दी थी और IRGC ने मिसाइलों व ड्रोन्स की पहली लहर दागी। अब तक ईरान से इजराइल पर 40 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की जा चुकी हैं, जिनमें से कई को इंटरसेप्ट किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान में लड़कियों के स्कूल पर हवाई हमला, मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हुई

मध्य पूर्व में चरम पर तनाव

इस हमले-जवाबी हमले से मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने इजरायल के अलावा अमेरिकी बेस जैसे बहरीन, कतर, यूएई और अन्य जगहों पर भी हमले किए, जहां विस्फोटों की खबरें आईं। यूएई और अन्य देशों ने अपनी एयर डिफेंस से मिसाइलें रोकीं, लेकिन कुछ जगहों पर नुकसान हुआ है। इजरायल में सेंट्रल और नॉर्दर्न इलाकों में सायरन बजे और लोग शेल्टर में गए। ट्रंप ने ईरानी लोगों से सरकार बदलने की अपील की, जबकि नेतन्याहू ने कहा कि यह एग्जिस्टेंशियल थ्रेट हटाने के लिए है। यह संघर्ष क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: तेहरान छोड़कर चले जाओ; इजरायल के हमलों के बीच ईरान सरकार की लोगों से अपील

हवाई यातायात पर असर

ताजा हमले से पूरे पश्चिम एशिया सहित दुनिया के अन्य हिस्सों में हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। संयुक्त अरब अमीरात (UAEA) और इजरायल ने शनिवार को अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। यूएई की एमिरेट्स और एतिहाद लंबी दूरी की उड़ानें संचालित करती हैं। कतर एयरवेज ग्रुप ने कहा कि कतर का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण उसने दोहा से आने-जाने वाली उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं। इजरायल जा रहे विमानों को अन्य हवाई अड्डों पर उतरने का निर्देश दिया गया और बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को वापस भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।