Israel Iran War latest Donald Trump asked if US will launch attack on Iran His reply ईरान पर सीधा हमला करेगा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये जवाब, एक बड़ा दावा भी, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान पर सीधा हमला करेगा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये जवाब, एक बड़ा दावा भी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बिना किसी शर्त सरेंडर करने को कहा है। वहीं ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा है कि ईरान किसी भी स्थिति में नहीं झुकेगा।

Thu, 19 June 2025 06:52 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान पर सीधा हमला करेगा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये जवाब, एक बड़ा दावा भी

Israel Iran War: बीते सप्ताह इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुई जंग में पूरी दुनिया की निगाहें अमेरिका की सीधी एंट्री पर टिकी हुई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार ईरान को सरेंडर करने की चेतावनी दे चुके हैं लेकिन ईरान ने इन बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस बीच ट्रंप ने बुधवार को अमेरिका के प्रत्यक्ष रूप से जंग में उतरने के सवालों के जवाब दिए हैं। उन्होंने इससे जुड़े सवालों के जवाब में कहा है कि सिर्फ वे ही जानते हैं कि वे क्या करने जा रहे हैं। ट्रंप के इन बयानों के बाद अमेरिका के कदम को लेकर सस्पेंस और बढ़ गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिकी सैनिकों को ईरान पर हमला करने का आदेश दे भी सकते हैं या नहीं भी दे सकते हैं। वाइट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं हमला कर सकता हूं, मैं हमला नहीं भी कर सकता, कोई नहीं जानता कि मैं क्या करने जा रहा हूं।” ट्रंप ने आगे दावा किया कि ईरान अमेरिका से बात करना चाहता है। उन्होंने कहा, “मैं आपको बता सकता हूं कि ईरान में बहुत सारी परेशानियां हैं और वे बातचीत करना चाहते हैं। उन्होंने मुझसे 2 सप्ताह पहले बातचीत क्यों नहीं की?”

ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान अब भी अपने परमाणु कार्यक्रम को रद्द कर सकता है और इसके लिए बहुत देर नहीं हुई है। उन्होंने कहा है कि आने वाला सप्ताह बहुत अहम होने वाला है। ट्रंप ने कहा, “बहुत देर नहीं हुई है। मैं आपको यह बता सकता हूं।” ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को भी जवाब दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप ने ईरान पर हमले की दी सहमति, लेकिन अभी इंतजार करेगी US की सेना; जानें कारण
ये भी पढ़ें:लंबे समय से चुप बैठा रूस भी बोला, बताया इजरायल और ईरान मुद्दे पर क्या चाहता है
ये भी पढ़ें:नहीं झुकेगा ईरान, अमेरिका को भी दिखा रहा आंख, कहा- ट्रंप की कह एक-एक बात का…

बता दें कि ट्रंप ने ईरान को बिना किसी शर्त आत्मसमर्पण को कहा था। हालांकि अयातुल्ला अली खामेनेई ने इससे साफ इनकार कर दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा, "ईरान बर्बाद हो चुका है। अगर वे आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो शुभकामनाएं।" वहीं ख़ामेनेई ने कहा है कि अगर अमेरिका ने इस जंग में घुसने की कोशिश की तो अंजाम ठीक नहीं होगा और वह पूरी ताकत से उसका जवाब देगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।