Israel eliminates Hamas Military Intelligence chief Abd al Rahman Shambari made plot of 7 october 2023 attack इजरायल ने लिया इंतकाम, हमास के इंटेलिजेंस चीफ शंबारी को मार गिराया; 7 अक्टूबर हमले की रची थी साजिश, International Hindi News - Hindustan
More

इजरायल ने लिया इंतकाम, हमास के इंटेलिजेंस चीफ शंबारी को मार गिराया; 7 अक्टूबर हमले की रची थी साजिश

7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजराइल पर बड़ा हमला कर दिया था। इस हमले में करीब 1,200 लोग मारे गए थे, जिसके बाद इजरायल ने गाजा में बड़ा ऑपरेशन लॉन्च कर दिया था।

Wed, 29 April 2026 01:37 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
इजरायल ने लिया इंतकाम, हमास के इंटेलिजेंस चीफ शंबारी को मार गिराया; 7 अक्टूबर हमले की रची थी साजिश

इजरायल ने 7 अक्टूबर 2023 को अपने ऊपर हए हमले का इंतकाम ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायली सेना ने हमास के सैन्य इंटेलिजेंस चीफ को मार गिराया है। इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने बुधवार को बताया कि इयाद अहमद अब्द अल-रहमान शंबारी हमास की मिलिट्री इंटेलिजेंस ऑपरेशंस का हेड था और एक हमले में वह मारा गया है। बता दें कि अल-रहमान शंबारी वही शख्स है जिसे 7 अक्टूबर के हमले का सबसे बड़ा साजिशकर्ता बताया जाता है।

इससे पहले फिलिस्तीनी सूत्रों ने भी शंबारी के मारे जाने की पुष्टि की थी। सूत्रों ने मंगलवार को गाजा पट्टी पर हुए इजरायली हमलों में पांच लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी। इनमें हमास के एक कमांडर और एक नौ साल के बच्चे की मौत कही गई थी। खबर है कि शंबारी के साथ उसका बेटा भी मारा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमास के कम्युनिकेशन कमांडर को मार दिया; मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इजरायल का दावा

मारे गए थे 1200 लोग

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर बड़ा हमला कर दिया था। हमास ने इजरायल के कई बड़े शहरों पर सुनियोजित तरीके से हमला किया था। इसमें करीब 1200 इजरायलियों की मौत हो गई थी। वहीं हमास ने 200 से ज्यादा लोगों को बंदी भी बना लिया था। इसके बाद इजरायल ने गाजा पट्टी में बड़ा हमला कर दिया और करीब दो साल चली जंग में हजारों फिलिस्तीनी मारे गए और लाखों लोग बेघर हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहलगाम हमले के बाद करीब आ रहे हमास और पाकिस्तानी आतंकी, रिपोर्ट में बड़े खुलासे

सीजफायर के बाद भी हिंसा

बीते साल अमेरिका की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम समझौते के बाद युद्ध थोड़े समय के लिए रुक गया था। इजरायल ने गाजा पट्टी पर हमले रोकने और हमास ने सभी बंधकों की रिहाई पर सहमति जताई थी। हालांकि इसके बाद भी हिंसा जारी रही है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक संघर्षविराम शुरू होने के बाद से कम से कम 818 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इजरायल के साथ खड़ा है भारत, हमास हमले का दर्द समझता हूं; इजरायली संसद में पीएम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।