Israel and US Attack on Iran Latest Update Names Lion Roar and Operation Epic Fury शेर की दहाड़ और ऑपरेशन एपिक फ्यूरी, ईरान पर हमले को इजरायल-अमेरिका ने क्या दिया नाम, International Hindi News - Hindustan
More

शेर की दहाड़ और ऑपरेशन एपिक फ्यूरी, ईरान पर हमले को इजरायल-अमेरिका ने क्या दिया नाम

इजरायल ने इस हमले को ऑपरेशन रोरिंग लायन (शेर की दहाड़) नाम दिया है, जबकि अमेरिका ने इसे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया।

Sat, 28 Feb 2026 03:35 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, तेल अवीव
share
शेर की दहाड़ और ऑपरेशन एपिक फ्यूरी, ईरान पर हमले को इजरायल-अमेरिका ने क्या दिया नाम

इजरायल और अमेरिका ने मिलकर शनिवार को ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इजरायल ने इस हमले को ऑपरेशन रोरिंग लायन (शेर की दहाड़) नाम दिया है, जबकि अमेरिका ने इसे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया।

ईरान पर हुए हमलों के बाद इजरायल और अमेरिका ने इस ऑपरेशन के नामों से पर्दा हटाया। पेंटागन ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान पर अपने हमलों का नाम ऑपरेशन एपिक फ्यूरी रखा है। इजरायल ने अमेरिका की मदद से ईरान के खिलाफ पहले से हमला किया। खबर है कि यह हमला सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के ऑफिस के पास हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किए गए 8 मिनट के वीडियो में कहा कि अमेरिका ने ईरान में बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि ईरान अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम डेवलप करना जारी रखे हुए है और अमेरिका तक पहुंचने के लिए मिसाइल बनाने का प्लान बना रहा है और ईरानी लोगों से अपील की कि अपनी सरकार संभाल लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहरीन से कतर तक, अमेरिकी बेस पर कहर बनकर टूटा ईरान; मिसाइलों से किया हमला
ये भी पढ़ें:तो अकेले नहीं डूबेगा ईरान! हमलों के बाद पड़ोसी देशों में खौफ, पाक भी चपेट में
ये भी पढ़ें:क्या पीएम समर्थन करते हैं? ईरान-इजरायल युद्ध के बीच CONG का PM मोदी पर निशाना

इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला किया है। सामने आए वीडियो में कई गाड़ियों से धुआं निकलता दिख रहा है। इन हमलों की आशंका कई दिनों से लगाई जा रही थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले की धमकी भी दी थी। एक अमेरिकी अधिकारी ने अल-जजीरा को बताया कि ईरान पर हमले अमेरिका और इजरायल के बीच एक जॉइंट मिलिट्री ऑपरेशन का हिस्सा हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।