खुलने वाला है होर्मुज? अमेरिका और ईरान के सामने रखा गया टू स्टेप पीस प्लान; रिपोर्ट में दावा
ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध रुकने और होर्मुज के खुलने के संकेत मिल रहे हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मध्यस्थता कर रहे देशों ने ईरान और अमेरिका दोनों को टू स्टेप पीस प्लान दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक इसे पाकिस्तान ने तैयार किया है।
ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध रुकने और होर्मुज के खुलने के संकेत मिल रहे हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मध्यस्थता कर रहे देशों ने ईरान और अमेरिका दोनों को टू स्टेप पीस प्लान दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लान को पाकिस्तान ने तैयार किया है। हालांकि इसपर कितना विश्वास किया जा सकता है, यह कहना अभी मुश्किल है। ईरान ने कभी पाकिस्तान की मध्यस्थता की बात स्पष्टता के साथ स्वीकार ही नहीं की है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट की मानं तो पाकिस्तान ने तेहरान और अमेरिका दोनों के साथ ही दो चरणों वाला प्लान साझा किया है। पाकिस्तान खुद कई बार दावा कर चुका है कि वह ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा है। हालांकि ईरान ने सोमवार को भी इस बात से इनकार करते हुए कहा कि पाकिस्तान की युद्ध में कोई भूमिका ही नहीं है। ईरान ने इस दावे को भी खारिज कर दिया कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत कर रही है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के साथ जल्द ही डील होगी और अगर ऐसा नहीं हुआ तो उसे पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा।
पहले चरण में 45 दिनों का युद्धविराम
इससे पहले अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी थी कि इस संघर्ष को सुलझाने कि लिए दो चरणों की योजना तैयार की गई है। इसमें पहले चरण में 45 दिनों के युद्धविराम पर चर्चा हो रही है। एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ट्रंप प्रशासन ने हाल के दिनों में ईरान के सामने कई प्रस्ताव रखे थे, लेकिन ईरानी अधिकारियों ने अभी तक उनमें से किसी को भी स्वीकार नहीं किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले सोशल मीडिया पर ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और पुलों को मंगलवार को नष्ट करने की धमकी दी है और होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की मांग की है। एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक दो-चरणों वाले समझौते पर फिलहाल चर्चा चल रही है। पहले चरण में 45 दिनों का युद्धविराम शामिल है, जिसके दौरान अंतिम शांति की शर्तों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों ने कहा कि यदि पक्षों को बातचीत के लिए अधिक समय की आवश्यकता होती है, तो इस युद्धविराम को बढ़ाया भी जा सकता है। दूसरे चरण में युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौते को अंतिम रूप देना शामिल है।
ईरान में हुए हमलों में 6 बच्चों की मौत
युद्धविराम की इन बातों के बीच ही अमेरिका और इजरायल के हमले में तेहरान में कम से कम 6 बच्चों की मौत हो गई। प्रेस टीवी ने आपातकालीन सेवाओं के हवाले से बताया है कि तेहरान के आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार चार बच्चियों और दो बच्चों की मौत हुई, जिनकी उम्र 10 साल से कम थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन