Amidst the conflict with the US what did Iran say about Indian Foreign Policy भारत की विदेश नीति के कारण..., अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने क्या कह दिया, India News in Hindi - Hindustan
More

भारत की विदेश नीति के कारण..., अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने क्या कह दिया

सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत में इस बात पर जोर दिया कि पश्चिम एशिया में युद्ध जल्द खत्म होना चाहिए, क्योंकि इससे सभी को नुकसान हो रहा है।

Thu, 26 March 2026 08:10 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत की विदेश नीति के कारण..., अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने क्या कह दिया

ईरान का मानना है कि मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने में भारत बड़ा खिलाड़ी साबित हो सकता है। अमेरिका और ईरान के बीच जंग में भारत ने लगातार वार्ता के जरिए तनाव कम कराने की वकालत की है। ईरान ने कहा है कि इसे कम करने में भारत असरदार भूमिका निभा सकता है। खास बात है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बात हुई थी। वहीं, ईरान ने भारत को मित्र देश करार दिया है।

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फताली ने कहा, 'भारत निश्चित रूप से तनाव कम करने में एक प्रभावी और सकारात्मक भूमिका निभा सकता है। ग्लोबल साउथ के एक प्रमुख देश के रूप में और अपनी संतुलित विदेश नीति के कारण, भारत तनाव कम करने और बातचीत को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए एक विशेष स्थान रखता है।'

उन्होंने कहा, 'भारत के सभी पक्षों के साथ ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंध हैं, जो इसे गलतफहमियों को कम करने और राजनयिक रास्तों को मजबूत करने में एक भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में कार्य करने में सक्षम बनाते हैं।'

क्या बोली भारत सरकार

सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत में इस बात पर जोर दिया कि पश्चिम एशिया में युद्ध जल्द खत्म होना चाहिए, क्योंकि इससे सभी को नुकसान हो रहा है।

पीटीआई भाषा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बैठक में कहा कि इस मामले में पाकिस्तान के मध्यस्थता प्रयासों में कुछ भी नया नहीं है क्योंकि उस देश का 1981 से अमेरिका द्वारा 'इस्तेमाल' किया जा रहा है। यह जानकारी मिली है कि जयशंकर ने पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा के लिए संसद परिसर में बुलाई गई बैठक में उपस्थित नेताओं से कहा, 'हम दलाल राष्ट्र नहीं हैं।'

भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा की

भारत और अमेरिका ने बुधवार को सैन्य उपकरणों को साथ मिलकर बनाने और साथ उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा की। मंत्रालय ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित 18वीं भारत-अमेरिका रक्षा नीति समूह की बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक संबंधों के कई पहलुओं पर चर्चा की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध ने याद दिलाया कोरोना काल, कई देशों में कोहराम; कहीं WFH तो कहीं आपातकाल
ये भी पढ़ें:ईरान की परमिशन, भारत का ऑपरेशन; नौसेना की ऐसी सिक्योरिटी में LPG ला रहे हैं जहाज
ये भी पढ़ें:भारत जैसे दोस्तों के लिए खुला है होर्मुज, ईरान के विदेश मंत्री का बड़ा ऐलान

ईरान ने अमेरिका का युद्धविराम प्रस्ताव खारिज किया

ईरान ने बुधवार को पश्चिम एशिया में युद्धविराम के अमेरिका के प्रस्ताव को खारिज कर दिया और इजराइल व खाड़ी अरब देशों पर हमले तेज कर दिए। ईरान के सरकारी समाचार प्रसारक 'प्रेस टीवी' ने एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से बताया कि ईरान ने अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।