Iran Wrote Thank You People of India on Missile and Fires on Israel Why He Did This भारत के लोगों का शुक्रिया, लिखकर ईरान ने इजरायल पर दाग दी मिसाइल; क्यों किया ऐसा?, International Hindi News - Hindustan
More

भारत के लोगों का शुक्रिया, लिखकर ईरान ने इजरायल पर दाग दी मिसाइल; क्यों किया ऐसा?

ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों से हमला किया और इन मिसाइल पर भारतीयों के लिए मैसेज लिखा था। इस पर ईरान ने लिखा कि भारत के लोगों का शुक्रिया। इतना संदेश लिखकर ईरान ने मिसाइल इजरायल पर दाग दी। इसके जरिए ईरान ने साथ देने के लिए भारत का धन्यवाद किया है।

Fri, 27 March 2026 03:46 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share
भारत के लोगों का शुक्रिया, लिखकर ईरान ने इजरायल पर दाग दी मिसाइल; क्यों किया ऐसा?

Iran Israel War Update: अमेरिका और इजरायल से युद्ध लड़ रहा ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही कुछ दिनों के लिए हमले रोक दिए हों, लेकिन ईरान इजरायल और खाड़ी देशों पर हमले जारी रखे हुए है। इस बीच, ईरान ने भारत समेत उन देशों को अनोखे अंदाज में धन्यवाद दिया है, जिन्होंने इस लड़ाई में उसका साथ दिया। ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों से हमला किया और इन मिसाइल पर भारतीयों के लिए मैसेज लिखा था। इस पर ईरान ने लिखा, ''भारत के लोगों का शुक्रिया।'' इतना संदेश लिखकर ईरान ने मिसाइल इजरायल पर दाग दी।

इसके अलावा, भी ईरान ने कई अन्य देशों को भी धन्यावाद किया है। एक मिसाइल पर जर्मनी, पाकिस्तान, स्पेन जैसे देशों के लिए ऐसे ही संदेश लिखे गए हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें सफेद रंग की मिसाइल पर भारत के लोगों का धन्यवाद लिखा हुआ है। ईरान की इस्लामिक रेवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि उसने शुक्रवार को इजरायल पर 83वां हमला किया है। इसमें लंबी और मीडियम रेंज की मिसाइलें, ड्रोन आदि को इजरायल के मिलिट्री सुविधाओं पर छोड़े गए। इसके अलावा, खाड़ी देशों पर भी ऐसी ही मिसाइलें ईरान ने दागी हैं।

ईरानी एजेंसियों ने बताया कि बहरीन में अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की एक मेंटेनेंस फैसिलिटी भी उन जगहों में शामिल थी, जिन पर हमला हुआ। 28 फरवरी से ईरान और अमेरिका व इजरायल के बीच जंग जारी है। ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या के बाद यह जंग और भीषण हो गई। इसके बाद से ही ईरान न सिर्फ ईरान, बल्कि कतर, बहरीन, सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। अमेरिका और इजरायल को उम्मीद थी कि यह युद्ध कुछ दिन में ही खत्म हो जाएगा और ईरान में सत्ता परिवर्तन होगा, लेकिन असलियत में ऐसा हुआ नहीं। पिछले दिनों ट्रंप ने पीछे हटते हुए हमलों को कुछ समय के लिए रोकने का ऐलान किया। अब अगले दस दिनों तक अमेरिका ईरान के बिजली संयत्रों पर हमले नहीं करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान याद आने में एक महीना लग गया; उमर अब्दुल्ला की निंदा पर महबूबा मुफ्ती का तंज
ये भी पढ़ें:US के खिलाफ जंग में कूदे रूस-चीन, ईरान का खुलासा; कहा- हमें मिल रही सैन्य मदद
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान दलाल ही नहीं, धोखेबाज भी... दोस्त मुल्क पर इतना क्यों भड़क गया ईरान?

ईरान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बंद कमरे में चर्चा

रूस ने ईरान में नागरिक अवसंरचना पर हुए हमलों के संबंध में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बंद कमरे में चर्चा करने का अनुरोध किया है। संयुक्त राष्ट्र में रूसी मिशन के प्रेस सचिव येवगेनी उस्पेंस्की ने कहा कि यह चर्चा शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मानक समय (जीएमटी) के अनुसार 14:00 बजे होगी। उस्पेंस्की ने पत्रकारों को बताया, "रूसी संघ ने ईरान में शैक्षणिक और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित नागरिक अवसंरचना पर जारी हमलों के संबंध में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बंद कमरे में चर्चा करने का अनुरोध किया है। अमेरिका ने इस बैठक के लिए न्यूयॉर्क के समयानुसार आज सुबह 10:00 बजे (जीएमटी 14:00 बजे) का समय निर्धारित किया है।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।