Iran will not surrender Khamenei Warns US Of Irreparable Damage If It Intervenes in war with Israel नहीं करेंगे सरेंडर… जंग में कूदा US तो चुकाएगा भारी कीमत; टीवी पर संदेश आया, पर नहीं आए खामेनेई, International Hindi News - Hindustan
More

नहीं करेंगे सरेंडर… जंग में कूदा US तो चुकाएगा भारी कीमत; टीवी पर संदेश आया, पर नहीं आए खामेनेई

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने अमेरिका को चेतावनी दी कि इजराइली हमलों में शामिल होने से उसे अपूरणीय क्षति होगी। उन्होंने कहा कि उनका देश किसी भी कीमत पर सरेंडर नहीं करेगा। एक दिन पहले ही ट्रंप ने ईरान को सरेंडर करने को कहा था।

Wed, 18 June 2025 05:45 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share
नहीं करेंगे सरेंडर… जंग में कूदा US तो चुकाएगा भारी कीमत; टीवी पर संदेश आया, पर नहीं आए खामेनेई

Israel Iran War: ईरान-इजरायल युद्ध में अमेरिका के कूदने की अटकलों के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने दो टूक कहा है कि उनका देश किसी भी कीमत पर सरेंडर नहीं करेगा। राष्ट्रीय टेलीविजन पर खामेनेई ने देश के नाम राष्ट्रीय संबोधन में कहा कि ईरान हरगिज आत्मसमर्पण नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ईरान की जनता अपने शहीदों के खून को कभी नहीं भूलेगी। उन्होंने कहा कि देश की हवाई सीमा का उल्लंघन करने वालों को कभी माफ नहीं किया जाएगा।

खामेनेई ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका ने इस्लामी गणराज्य के दुश्मनों का साथ दिया तो उसे भी गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। खामेनेई ने कहा, "अमेरिकियों को पता होना चाहिए कि संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा किसी भी सैन्य हस्तक्षेप से उसे अपूरणीय क्षति उठानी होगी।"

अमेरिका को होगी अपूरणीय क्षति: खामेनेई

ईरान के सर्वोच्च नेता ने बुधवार को अमेरिका को चेतावनी दी कि इस्लामी गणराज्य को निशाना बनाकर किए जा रहे इजराइली हमलों में शामिल होने से ‘उसे अपूरणीय क्षति होगी।’ खामेनेई की यह टिप्पणी एक सरकारी टेलीविजन के एंकर द्वारा पढ़ी गई जबकि उस दौरान स्क्रीन पर खामेनेई की तस्वीर दिखाई देती रही। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि 86 वर्षीय खामेनेई खुद स्क्रीन पर क्यों नहीं दिखाई दिए क्योंकि शुक्रवार को इजराइली हमले शुरू होने के बाद वह एक बार टीवी स्क्रीन पर दिखाई दिए हैं।

ट्रंप ने कहा था बिना शर्त करें सरेंडर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ही ईरान को ‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’ करने के लिए कहा था। ट्रंप ने अयातुल्ला अली खामेनेई को चेतावनी दी थी कि वह जानते है कि ईरान के सर्वोच्च नेता कहां छिपे हैं। ट्रंप ने एक ‘पोस्ट’ में ईरान से ‘‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’’ करने का आह्वान किया था। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई को मारने की उनकी ‘‘कम से कम फिलहाल कोई योजना’’ नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पड़ोसी देश ने ईरान को पहुंचाई हथियारों की खेप? तीन दिन में उतारे 3 कार्गो प्लेन
ये भी पढ़ें:नहीं झुकेगा ईरान, अमेरिका को भी दिखा रहा आंख, कहा- ट्रंप की कह एक-एक बात का…
ये भी पढ़ें:दोस्त ईरान पर इजरायल के भीषण हमले के 5 दिन बाद जिनपिंग ने तोड़ी चुप्पी;क्या बोले
ये भी पढ़ें:Z-प्लस सिक्योरिटी भी फीकी! इजरायल के डिफेंस लेयर जिनसे टकरा कर लौट रहीं मिसाइलें

इजरायल ने तेज किए हमले

इसके एक दिन बाद ईरान की तरफ से ये बयान आया है। इस बीच, बुधवार सुबह इजराइल ने ईरान की राजधानी पर हवाई हमले तेज कर दिए। इजरायल ने तेहरान के एक अन्य क्षेत्र पर हमले की चेतावनी जारी की थी, जिसके बाद ये हमले किये गये। क्षेत्र में अनिश्चितता का माहौल है और इजरायल द्वारा ईरान के सैन्य एवं परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर किये जा रहे हवाई हमलों के छठे दिन तेहरान में रह रहे ज्यातार लोग अपने घरों को छोड़कर चले गए हैं। अमेरिका ने पश्चिम एशिया में युद्धक विमान भेजे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।