iran war latest update Russia ne iran ke enriched uranium ko lene ka diya offer ईरान में शांति करवाएगा रूस? तेहरान के इनरिच्ड यूरेनियम को लेकर दिया खास ऑफर, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान में शांति करवाएगा रूस? तेहरान के इनरिच्ड यूरेनियम को लेकर दिया खास ऑफर

ईरान में शांति करवाने के लिए रूस ने एक बार फिर से तेहरान के इनरिच्ड यूरेनियम को लेकर ऑफर दिया है। क्रेमलिन की तरफ से कहा गया कि वह ईरान का यूरेनियम स्वीकार करने के लिए तैयार है।

Mon, 13 April 2026 08:13 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान में शांति करवाएगा रूस? तेहरान के इनरिच्ड यूरेनियम को लेकर दिया खास ऑफर

Russia news: पश्चिम एशिया की जंग को खत्म कराने के लिए पाकिस्तान द्वारा किए गए शांति के प्रयास नाकाफी साबित हुए हैं। दोनों पक्ष एक बार फिर से आमने-सामने नजर आ रहे हैं। इस्लामाबाद में हुई वार्ता के असफल होने के पीछे सबसे बड़ी वजह ईरान का इनरिच्ड यूरेनियम बताया गया है, जिसे लेकर अमेरिका और इजरायल को डर है कि तेहरान परमाणु हथियार बना सकता है। अब इसी डर को खत्म करने के लिए रूस ने एक खास ऑफर दिया है। क्रेमलिन की तरफ से सोमवार को कहा गया कि वह अमेरिका के साथ भावी शांति समझौते के तहत ईरान के इनरिच्ड यूरेनियम को स्वीकार करने के लिए तैयार है। बता दें, इससे पहले भी रूस ऐसा प्रस्ताव दे चुका है, लेकिन ट्रंप ने इसे अस्वीकार कर दिया था।

पश्चिम एशिया के युद्ध को शांत करवाने और ईरान के साथ अपने मजबूत रिश्तों की बात करते हुए क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव इस मुद्दे पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिकी और क्षेत्रीय नेताओं के साथ इस मुद्दे पर बात की है। पेसकोव ने कहा, "राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका और क्षेत्रीय देशों के साथ हुई बातचीत में इस प्रस्ताव को उठाया था। यह प्रस्ताव अभी भी कायम है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक टॉक्स फेल होते ही रूस का बड़ा दांव, ऑफर की मध्यस्थता; US-ईरान मानेंगे?
ये भी पढ़ें:पाक आसामां से आया था फोन… अब नेतन्याहू ने बताया, कैसे टूटी ईरान-US वार्ता?

गौरतलब है कि रूस की तरफ से यह प्रस्ताव ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल ही में इस्लामाबाद में संपन्न हुई अमेरिका और ईरान वार्ता बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई। दोनों ही देशों ने एक-दूसरे के ऊपर भरोसा न जताने का आरोप लगाया।

होर्मुज को बंद करने की अमेरिकी धमकी की रूस ने की आलोचना

इस्लामाबाद में हुई वार्ता के फेल होने के बाद अमेरिका ने होर्मुज को लेकर नई नीति अपनाने का ऐलान किया है। राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से कहा गया है कि एक तरफ अगर ईरान इस रास्ते को बंद करता है, तो दूसरी तरफ से अमेरिका भी इस रास्ते पर नाकाबंदी करेगा। क्रेमलिन ने अमेरिका की तरफ से दी गई इन धमकियों की आलोचना की है। क्रेमलिन की तरफ से कहा गया कि ऐसी धमकियां न केवल वैश्विक व्यापार को प्रभावित करेंगी, बल्कि पश्चिम एशिया के संघर्ष को और भी ज्यादा बढ़ाएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।