Iran War Breaking An entire civilization could end tonight Trumps open threat to Iran आज रात एक पूरी सभ्यता का हो सकता है अंत; ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, International Hindi News - Hindustan
More

आज रात एक पूरी सभ्यता का हो सकता है अंत; ट्रंप की ईरान को खुली धमकी

ट्रंप ने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन शायद ऐसा ही होगा। शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत घटित हो सकता है, कौन जानता है?

Tue, 7 April 2026 05:50 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
आज रात एक पूरी सभ्यता का हो सकता है अंत; ट्रंप की ईरान को खुली धमकी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर आक्रामक बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर स्थिति नहीं बदली तो आज रात ही एक प्राचीन सभ्यता का स्थायी अंत हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन शायद ऐसा ही होगा। शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत घटित हो सकता है, कौन जानता है?

ट्रंप की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने या समझौता करने की मंगलवार शाम 8 बजे (ईटी) तक की समय सीमा तय की है। ट्रंप ने पहले भी ईरान को 'स्टोन एज' में वापस भेजने की धमकी दी थी, जिसका ईरानी पक्ष ने कड़ा विरोध किया है। ईरान ने इसे अपनी 7000-8000 वर्ष पुरानी सभ्यता पर हमला बताते हुए अमेरिका को गलतफहमी न करने की चेतावनी दी है।

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर क्या लिखा

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पूरी सभ्यता आज रात मर जाएगी, जिसे कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि आज रात हमें पता चल जाएगा, जो विश्व के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डेडलाइन खत्म होने से पहले ही ईरान पर ताबड़तोड़ हमले, अब तक कहां-कहां अटैक?

बता दें कि ट्रंप की ईरान को दी गई धमकी की समय सीमा मंगलवार रात आठ बजे समाप्त होने वाली है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को धमकी दी है कि यदि मंगलवार रात आठ बजे तक होर्मुज को नहीं खोला जाता है, तो ईरान को भारी बमबारी और भीषण हमलों का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने धमकी दी है कि यदि ईरान समय सीमा से पहले समुद्री परिवहन के लिए होर्मुज नहीं खोलता है, या कोई 'स्वीकार्य' समझौता नहीं करता है, तो वह 'एक ही रात में' उसे खत्म कर देंगे।

सोमवार को वाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास एक ऐसी योजना है जिसके तहत 'ईरान के हर पुल और बिजली संयंत्र (पावर प्लांट) को मंगलवार आधी रात तक नष्ट किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इन हमलों के बाद मिलने वाली आजादी से ईरानी लोगों को अंततः लाभ 'हो सकता' है। इस बीच, इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया पर फारसी भाषा में एक चेतावनी जारी की है, जिसमें ईरान के लोगों को आज ट्रेन से यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NATO पर संकट के संकेत; अब बोला स्पेन- सुरक्षा के नए रास्ते तलाशने होंगे

सेना के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई एक पोस्ट में ईरानी लोगों से 'अपनी सुरक्षा के खातिर' पूरे देश में 'ईरानी समय के अनुसार रात 21:00 बजे तक' ट्रेन का उपयोग करने और उससे यात्रा करने से बचने का आग्रह किया गया है। पोस्ट में कहा गया है कि ट्रेनों में और रेलवे लाइनों के पास मौजूदगी आपके जीवन को खतरे में डाल सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।