Iran US War Update Pakistan PM Shehbaz Sharif Talks Iran President More Than One Hour Reveals Future Plan युद्ध के बीच PAK-ईरान में घंटेभर तक क्या पकी खिचड़ी, आगे के प्लान से उठा पर्दा, International Hindi News - Hindustan
More

युद्ध के बीच PAK-ईरान में घंटेभर तक क्या पकी खिचड़ी, आगे के प्लान से उठा पर्दा

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि एक घंटे से ज्यादा चली इस विस्तृत बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने क्षेत्र में जारी संघर्ष और शांति प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की।

Sat, 28 March 2026 04:56 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
युद्ध के बीच PAK-ईरान में घंटेभर तक क्या पकी खिचड़ी, आगे के प्लान से उठा पर्दा

Iran US War Update: ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान मध्यस्थता कर रहा है। वह अमेरिकी नेताओं से भी संपर्क में है तो ईरानी नेताओं से भी कॉन्टैक्ट में बना हुआ है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ फोन पर बातचीत की। हैरानी वाली बात यह थी कि यह फोन कॉल एक घंटे तक चली। सामने आया है कि शरीफ और पेजेश्कियन ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर चर्चा की और तेहरान पर इजरायल के लगातार हमलों की निंदा की।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "एक घंटे से ज्यादा चली इस विस्तृत बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने क्षेत्र में जारी संघर्ष और शांति प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की।" बयान में बताया गया कि शरीफ ने ईरानी राष्ट्रपति को उन कूटनीतिक प्रयासों के बारे में जानकारी दी, जो उनके, उप प्रधानमंत्री इशाक डार और फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर द्वारा किए जा रहे हैं।

बयान में यह भी कहा गया कि पाकिस्तान शांति वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने हेतु अमेरिका, खाड़ी देशों और इस्लामी देशों के साथ संपर्क साध रहा है। पाक प्रधानमंत्री ने ईरानी राष्ट्रपति को पाकिस्तान की शांति पहल को मिले जोररदार समर्थन के बारे में जानकारी दी और उम्मीद जताई कि आपसी दुश्मनी को खत्म करने का कोई कारगर रास्ता मिलकर निकाला जा सकता है। शरीफ ने ईरान पर इजरायल के लगातार हमलों की पाकिस्तान की ओर से कड़ी निंदा को भी दोहराया, जिसमें शुक्रवार को आम नागरिकों के बुनियादी ढांचे पर हुए ताजा हमले भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, "इन मुश्किल भरे समय में ईरान के बहादुर लोगों के प्रति पाकिस्तान की एकजुटता और समर्थन को फिर से दोहराया। साथ ही उन्होंने 1,900 से ज़्यादा लोगों की जान जाने पर शोक जताया और घायलों व बेघर हुए लोगों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। बयान के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री शरीफ के कूटनीतिक प्रयासों की सराहना करते हुए, ईरान के खिलाफ इजरायल द्वारा की जा रही लगातार दुश्मनी पर अपना नजरिया साझा किया। पेजेशकियन ने बातचीत और मध्यस्थता को आसान बनाने के लिए आपसी विश्वास कायम करने की जरूरत पर जोर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉप लीडरशिप गंवाकर भी फ्रंटफुट पर ईरान, कहां खड़े ट्रंप; महीनेभर का लेखा-जोखा
ये भी पढ़ें:मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा, ईरान का अमेरिकी जहाज पर हमला; सेना का था मददगार
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध के बीच इजरायल पर एक और देश ने कर दिया हमला, पहली बार दागी मिसाइल

पाकिस्तान का आगे का क्या है प्लान?

मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान मध्यस्थता कर रहा है। सऊदी अरब, मिस्र और तुर्की के विदेश मंत्री मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध पर बातचीत के लिए इस्लामाबाद में मिलने की तैयारी कर रहे हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि रियाद, काहिरा और अंकारा के शीर्ष राजनयिक रविवार और सोमवार को पाकिस्तानी राजधानी में कई मुद्दों पर गहन चर्चा के लिए पहुंचेंगे, जिसमें क्षेत्र में तनाव कम करने के प्रयास भी शामिल हैं। एक बयान में कहा गया है कि उनकी मेजबानी उनके पाकिस्तानी समकक्ष, इशाक डार करेंगे, और शरीफ के साथ भी एक बैठक की योजना है। मिस्र ने भी इन बातचीत की पुष्टि की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।