Trump Rates Iran Military Operation Epic Fury 15 10 Claims Strong US Performance ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका बहुत अच्छा कर रहा : ट्रंप, Delhi Hindi News - Hindustan
More

ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका बहुत अच्छा कर रहा : ट्रंप

- ट्रंप ने दिए 10 में से 15 अंक वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Thu, 5 March 2026 04:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका बहुत अच्छा कर रहा : ट्रंप

- ट्रंप ने दिए 10 में से 15 अंक वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका युद्ध मोर्चे पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। ट्रंप ने इस अभियान को 10 में से 15 अंक दिया। साथ कहा कि अमेरिकी सेना ने शुरुआती दिनों में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। व्हाइट हाउस में बुधवार एक चर्चा के दौरान ट्रंप ने कहा कि अगर 10 के पैमाने पर पूछा जाए कि हम कैसे कर रहे हैं, तो मैं इसे लगभग 15 दूंगा।

हम युद्ध के मोर्चे पर बहुत अच्छा कर रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है और यह अभियान उसी ताकत का परिणाम है। ट्रंप ने 2015 में बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए ईरान परमाणु समझौते को फिर से सबसे खराब समझौतों में से एक बताया। उनका कहना था कि अगर उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में उस समझौते को खत्म नहीं किया होता, तो ईरान के पास कई साल पहले ही परमाणु हथियार हो सकता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।