Iran uranium question Trump rejects Putin special offer war update us israel ईरान के यूरेनियम का सवाल, ट्रंप ने ठुकराया पुतिन का खास ऑफर, क्या मामला?, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान के यूरेनियम का सवाल, ट्रंप ने ठुकराया पुतिन का खास ऑफर, क्या मामला?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर रूसी समकक्ष पुतिन के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने ईरान के समृद्ध यूरेनियम को रूस ले जाने की बात की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन ने यह ऑफर पश्चिम एशिया के युद्ध को खत्म करने के लिए दिया था।

Sat, 14 March 2026 06:07 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान के यूरेनियम का सवाल, ट्रंप ने ठुकराया पुतिन का खास ऑफर, क्या मामला?

पश्चिम एशिया के युद्ध ने वैश्विक परिस्थितियों को बदल दिया है। अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म कर देना चाहते हैं, जिसके लिए वह लगातार तेहरान पर हमला कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की इस अभियान में मदद करने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान के समृद्ध (एनरिच्ड) यूरेनियम भंडार को रूस ले जाने की पेशकश की थी, जिसे राष्ट्रपति ट्रंप ने नकार दिया है।

AXIOS की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन की तरफ से यह पेशकश ईरान और अमेरिका के बीच में जंग की मुख्य वजह से हटाने के लिए दी गई थी। इसके अनुसार इसी सप्ताह दोनों देशों के बीच एक फोन कॉल के जरिए हुए बातचीत में ट्रंप ने इस सुझाव को मानने से इनकार कर दिया। ट्रंप लगातार इस बात को दोहराते रहे हैं कि अमेरिका इस संघर्ष में निर्याणय जीत हासिल करने की तरफ बढ़ रहा है, ईरान इस संघर्ष को और बढ़ावा देता है, तो फिर अमेरिकी सेना और जोरदार हमला करने को तैयार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभी तक ईरान युद्ध क्यों नहीं 'जीत' पाए ट्रंप? 10 प्वाइंट्स में समझिए पूरी कहानी

यह रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है, जब ट्रंप ने कल ही रूस के ऊपर ईरान की मदद करने का संभावना से इनकार नहीं किया। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि हो सकता है कि पुतिन उन्हें (ईरान को) मदद कर रहे हों। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वह (पुतिन) शायद उन्हें थोड़ी मदद कर रहे होंगे, हां मेरा ऐसा अनुमान है और शायद यह भी सोचते होंगे कि हम( अमेरिका) यूक्रेन की मदद कर रहे हैं, तो क्या वह ईरान की मदद नहीं कर सकते। हां हम यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। वैश्विक राजनीति में ऐसी स्थितियां सामान्य होती हैं।” उन्होंने कहा, "तो वह (पुतिन) ऐसा कहते हैं और चीन भी यही कहेगा। यह ऐसा है कि वे करते हैं और हम भी करते हैं। निष्पक्ष रूप से कहें तो वे करते हैं और हम भी करते हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:US-इजरायल के खिलाफ ईरान की मदद कर रहे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, ट्रंप ने जताया शक

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान उनकी टीम की उस बात का विरोधाभासी है, जिसमें उनके मध्य-पूर्व के दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा था कि अमेरिकी अधिकारियों और रूसी अधिकारियों के बीच हुई बातचीत में मॉस्को ने इस बात की पुष्टि की है कि वह ईरान को कोई खुफिया जानकारी नहीं दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने इस सप्ताह की शुरुआत में ही पुतिन के सलाहकार यूरी उसाकोव से फोन पर बात भी की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।