Iran Sets Its Sights on Google and Apple What Was the US Response Google, Apple पर हमले की फिराक में बैठा है ईरान, अमेरिका ने क्या दिया रिप्लाई, International Hindi News - Hindustan
More

Google, Apple पर हमले की फिराक में बैठा है ईरान, अमेरिका ने क्या दिया रिप्लाई

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ईरान पर अपने सैन्य हमलों को दो से तीन सप्ताह के भीतर खत्म कर सकता है। उन्होंने कहा, 'हम जल्द ही निकल रहे हैं।' उन्होंने कहा कि वापसी 'दो या तीन सप्ताह में हो सकती है।'

Wed, 1 April 2026 08:54 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
Google, Apple पर हमले की फिराक में बैठा है ईरान, अमेरिका ने क्या दिया रिप्लाई

ईरान की तरफ से कंपनियों को निशान बनाने की मिली धमकी के बाद अमेरिका ने जवाब दिया है। खबर है कि अमेरिका ने भी सेना तैयार होने की बात कही है। हालांकि, अब तक इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया था। IRGC यानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने 18 कंपनियों पर हमले की चेतावनी दी थी। इनमें META, Google समेत कई कंपनियां शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि अमेरिका सेना तेहरान के किसी भी हमले को रोकने के लिए तैयार है। रॉयटर्स से बातचीत में वाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा, 'अमेरिकी सेना ईरान की तरफ से किए जाने वाले किसी भी हमले को रोकने के लिए तैयार है और पहले भी थी, जैसा कि आतंकवादी शासन के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों में 90 प्रतिशत की गिरावट से यह साबित होता है।'

ईरान की धमकी

आईआरजीसी ने कहा, 'ईरान में होने वाली हर हत्या के जवाब में इन कंपनियों को एक अप्रैल को स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे से अपने संबंधित ठिकानों के विनाश के लिए तैयार रहना चाहिए।'

बयान में आगे कहा गया कि इन कंपनियों में सिस्को, एचपी, इंटेल, ओरेकल, माइक्रोसॉफ्ट, ऐपल, गूगल, मेटा, आईबीएम, डेल, पैलेंटीर, एनवीडिया, जेपी मॉर्गन, टेस्ला, जीई स्पायर सॉल्यूशन, जी42 और बॉइंग शामिल हैं। यह दावा किया गया कि ये कंपनियां ईरान के खिलाफ आतंकवादी योजना में सक्रिय रूप से शामिल हैं।

अमेरिका का क्या है प्लान

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो का कहना है कि उन्हें ईरान युद्ध की 'फिनिश लाइन' नजर आ रही है। उन्होंने कहा, 'वॉशिंगटन फिनिश लाइन देख सकता है। आज नहीं, कल नहीं, लेकिन वह है।' उन्होंने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच संदेशों का आदान प्रदान चल रहा है और सीधी मुलाकात भी हो सकती है। हालांकि, इसे लेकर उन्होंने जानकारी स्पष्ट नहीं की।

ट्रंप का बदलता रुख

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ईरान पर अपने सैन्य हमलों को दो से तीन सप्ताह के भीतर खत्म कर सकता है। उन्होंने कहा, 'हम जल्द ही निकल रहे हैं।' उन्होंने कहा कि वापसी 'दो या तीन सप्ताह में हो सकती है।'

खास बात है कि अमेरिका ने 15 सूत्रीय मांगें नहीं मानने पर तेहरान को धमकी भी दी थी। मंगलवार को अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि ट्रंप युद्ध खत्म करने के लिए ईरान से डील करना चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप करेंगे ईरान के सामने सरेंडर? देश के नाम संबोधन आज; गूगल पर अटैक की धमकी
ये भी पढ़ें:Google-Apple सहित 18 अमेरिकी कंपनियों की जान हलक में, ईरान ने दी है हमले की धमकी
ये भी पढ़ें:मोजतबा खामेनेई मॉस्को में हैं? ईरान के सुप्रीम लीडर पर आया रूस का बयान

UAE दे सकता है साथ

खबरें हैं कि अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलवाने के लिए UAE यानी संयुक्त अरब अमीरात भी युद्ध के मैदान में उतर सकता है। हालांकि, अब तक इसे लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। हाल ही में ट्रंप ने देशों से खुद ही होर्मुज से तेल लाने के लिए कह दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।