ईरान के खर्ग द्वीप पर भारी बमबारी, अमेरिकी वायुसेना ने क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट हब को बनाया निशाना
खर्ग द्वीप ईरान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, क्योंकि तेल निर्यात से मिलने वाला राजस्व सरकारी बजट और सैन्य खर्च को चलाता है। अगर खर्ग द्वीप पर कोई गंभीर हमला या व्यवधान होता है, तो ईरान का तेल निर्यात लगभग ठप हो जाएगा।

ईरान के प्राइमरी क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट हब को खर्ग द्वीप को अमेरिका ने निशाना बनाया है। अमेरिकी वायुसेना की ओर से खर्ग द्वीप पर मंगलवार को बड़े पैमाने पर बमबारी की गई। ये हमले ऐसे समय हुए हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के हर पुल और पावर प्लांट को उड़ाने की धमकी दी थी। ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वे युद्ध अपराध करने की चिंता बिल्कुल नहीं कर रहे हैं और उन्होंने ईरान की बुनियादी सुविधाओं को नष्ट करने की धमकी जारी रखी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि हर पावर प्लांट जलता हुआ, फटता हुआ और फिर कभी इस्तेमाल न होने वाला रहेगा। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मुझे ऐसा नहीं करना पड़े।'
ईरान के लिए खर्ग द्वीप बेहद अहम है क्योंकि यह देश के कच्चे तेल के निर्यात का मुख्य केंद्र है। फारस की खाड़ी में स्थित यह छोटा सा द्वीप ईरान के तट से लगभग 25-30 किलोमीटर दूर है। यहां से ईरान के कुल कच्चे तेल निर्यात का करीब 90 प्रतिशत गुजरता है। मुख्य तेल क्षेत्रों जैसे अहवाज, मारुन और गचसारान से पाइपलाइनों के जरिए तेल यहां पहुंचता है, जहां 30 मिलियन बैरल तक का भंडारण क्षमता है। गहरे पानी होने के कारण यहां 10 सुपरटैंकर एक साथ लोड हो सकते हैं, जिसकी दैनिक क्षमता लगभग 7 मिलियन बैरल है। तेल मुख्य रूप से चीन और एशियाई बाजारों को निर्यात होता है, जो ईरान की विदेशी मुद्रा कमाने का प्रमुख स्रोत है।
ईरान के लिए कितना अहम है खर्ग द्वीप
खर्ग द्वीप ईरान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, क्योंकि तेल निर्यात से मिलने वाला राजस्व सरकारी बजट और सैन्य खर्च को चलाता है। अगर खर्ग द्वीप पर कोई गंभीर हमला या व्यवधान होता है, तो ईरान का तेल निर्यात लगभग ठप हो जाएगा, जिससे अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचेगा। इसी कारण इसे ईरान की आर्थिक जीवनरेखा या क्राउन ज्वेल कहा जाता है। हाल के संघर्षों में भी इसकी रणनीतिक संवेदनशीलता उजागर हुई है, जहां सैन्य सुरक्षा को मजबूत किया गया है। हालांकि, अब यह अमेरिका के टारगेट पर आ चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन