Iran must draft a proposal on our terms Donald Trump before sending his team islamabad ईरान हमारे हिसाब से तैयार करे प्रस्ताव, अपनी टीम भेजने से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने दिखा दी अकड़, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान हमारे हिसाब से तैयार करे प्रस्ताव, अपनी टीम भेजने से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने दिखा दी अकड़

ईरान के विदेश मंत्री अराघची अपनी टीम के साथ इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को प्रस्ताव उसकी मांगों के हिसाब से ही तैयार करना होगा। पाकिस्तान मे फिलहाल ईरान और अमेरिका के बीच सीधी वार्ता होने की उम्मीद नहीं है। 

Sat, 25 April 2026 07:17 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान हमारे हिसाब से तैयार करे प्रस्ताव, अपनी टीम भेजने से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने दिखा दी अकड़

इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत का दूरा दौर शूरू होने जा रहा है। हालांकि ईरान ने स्पष्ट किया है कि वह अमेरिका से सीधी बात नहीं करेगा बल्कि यह एक अप्रत्यक्ष वार्ता होगी। इसका मतलब पाकिस्तान की जिम्मेदारी होगी कि वह एक दूसरे की बातों को पहुंचाए और सहमति बनाने का प्रयास करे। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को अमेरिका की मांगों के हिसाब से ही शांति प्रस्ताव तैयार करना होगा। डोनाल्ड ट्रंप के इस तरह के रुख से बात बनती नजर नहीं आ रही है। पिछली बार की वार्ता के बाद भी ईरान ने कहा था कि अमेरिका की कई मांगें अतिवादी हैं जिन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

पाकिस्तान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची अपनी टीम के साथ इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। अराघची के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी है जिसमें सरकारी प्रवक्ता इस्माइल बुकाई भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि अराघची पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल जनरल सैयद आसिम मुनीर से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि वे शांति वार्ता के दूसरे दौर के लिए अमेरिकी अधिकारियों से भी मिल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान ने अमेरिका से सीधी बात करने से किया मना, पाकिस्तान को बताएगा अपनी मांग
ये भी पढ़ें:वाया पाक फिर पटरी पर लौट रही ईरान-US शांति वार्ता? इस्लामाबाद पहुंच रहे अराघची

अधिकारी ने कहा, ''पाकिस्तानी मध्यस्थता टीम के साथ महत्वपूर्ण चर्चाओं के बाद, अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में होने की उम्मीद है।' उन्होंने कहा कि वार्ता प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए एक अमेरिकी सुरक्षा दल पहले से ही इस्लामाबाद में मौजूद है।

अमेरिका की ओर से जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप के दामाद

वाइट हाउस ने शुक्रवार को बताया है कि विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ सीधी बातचीत के लिए शनिवार को पाकिस्तान जाएंगे। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से उम्मीद की जा रही है कि वह 11 अप्रैल को उपराष्ट्रपति जडी वेंस के नेतृत्व में हुई वार्ता के क्रम को आगे बढ़ाए। पहले दौर की वार्ता में अमेरिकी पक्ष ईरान से उसके परमाणु ईंधन संवर्धन कार्यक्रम पर कोई स्पष्ट प्रतिबद्धता हासिल करने में विफल रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप के नरक के द्वार वाले पोस्ट पर अब चीन ने सुनाया, जमकर लगाई लताड़

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने 'फॉक्स न्यूज' से कहा, ''मैं इस बात की पुष्टि कर सकती हूं कि विशेष दूत विटॉफ और जेरेड कुशनर कल सुबह फिर से पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे, जहां वे ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करेंगे। यह बातचीत पाकिस्तानियों की मध्यस्थता में होगी।'' लीविट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानियों के व्यक्तिगत वार्ता के अनुरोध के बाद विटकॉफ और कुशनर को भेजने का फैसला किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।