Iran Leader says Donald Trump should order mass production of coffins for American forces 'अमेरिका अपने सैनिकों के लिए ताबूतों का इंतजाम कर ले', ईरानी सांसद ने दी खुली धमकी, International Hindi News - Hindustan
More

'अमेरिका अपने सैनिकों के लिए ताबूतों का इंतजाम कर ले', ईरानी सांसद ने दी खुली धमकी

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि अमेरिकी हमले ने ईरान को आत्मरक्षा में कार्रवाई करने का वैध अधिकार दिया है, जिसमें आक्रामक गठबंधन के आकलन से भी परे जाने का विकल्प भी शामिल है।

Sun, 22 June 2025 08:08 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
'अमेरिका अपने सैनिकों के लिए ताबूतों का इंतजाम कर ले', ईरानी सांसद ने दी खुली धमकी

ईरान के सांसद कासेम रवांबख्श ने परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हवाई हमलों के बाद कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सैनिकों के लिए ताबूतों का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने का आदेश देना चाहिए। कोम प्रांत के प्रतिनिधि रवांबख्श ने अमेरिका के सुरक्षा बलों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप को क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों के शवों को वापस लाने के लिए ताबूत बनाने वाली कंपनियों से तुरंत उत्पादन शुरू करवाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NASA के खराब हो चुके सैटेलाइट ने भेजा रहस्यमयी सिग्नल, इतना चमका वैज्ञानिक हैरान
ये भी पढ़ें:ट्रंप नोबल पुरस्कार भूल ही जाना... ईरान पर US हमले से भड़के पुतिन के करीबी नेता
ये भी पढ़ें:अब खामेनेई की बारी? ईरानी अधिकारी बोला- सुप्रीम लीडर को कुछ हुआ तो…

ईरानी नेता का यह बयान ट्रंप के रविवार को ट्रुथ सोशल पर किए गए ऐलान के बाद आया, जिसमें उन्होंने पुष्टि की कि अमेरिकी बलों ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों पर टारगेटेड हमले किए। डोनाल्ड ट्रंप ने संक्षिप्त राष्ट्रीय संबोधन में दावा किया कि इस ऑपरेशन ने ईरान के परमाणु संवर्धन बुनियादी ढांचे को तहस-नहस कर दिया। साथ ही, परमाणु हथियार विकसित करने के उसके प्रयासों को विफल कर दिया। हालांकि, रवांबख्श ने ट्रंप के दावों को खारिज करते हुए फोर्डो सुविधा को हुए नुकसान की मात्रा पर सवाल उठाया, जो यूरेनियम संवर्धन का अहम स्थल माना जाता है।

अमेरिका के खिलाफ ईरानी नेताओं की बयानबाजी

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी अमेरिकी हवाई हमलों की निंदा की। उन्होंने इसे आपराधिक कृत्य और युद्ध अपराध करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका को अपने कार्यों के लिए हमेशा के लिए नतीजे भुगतने होंगे। इस बीच, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने स्टेट टेलीविजन पर प्रसारित बयान में यूएस को खेदजनक जवाब की उम्मीद करने की चेतावनी दी। रवांबख्श ने न्यूज एजेंसी से कहा कि फोर्डो की भूमिगत सुविधाओं को कोई नुकसान नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह विश्वास होना चाहिए कि ईरान का परमाणु ज्ञान बरकरार है और इसे अपराधों से नष्ट नहीं किया जा सकता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।