Iran has come to terms with the Strait of Hormuz blockade and is ready for talks claims Donald Trump होर्मुज नाकेबंदी के बाद लाइन पर आ गया ईरान, वार्ता को तैयार; डोनाल्ड ट्रंप का दावा, International Hindi News - Hindustan
More

होर्मुज नाकेबंदी के बाद लाइन पर आ गया ईरान, वार्ता को तैयार; डोनाल्ड ट्रंप का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि ईरान के साथ एक बार फिर वार्ता हो सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ सही लोगों ने उनसे संपर्क किया है। दूसरी ओर ईरान का कहना है कि वह युद्ध और शांति दोनों के लिए तैयार है।

Tue, 14 April 2026 09:00 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
होर्मुज नाकेबंदी के बाद लाइन पर आ गया ईरान, वार्ता को तैयार; डोनाल्ड ट्रंप का दावा

इस्लामाबाद की वार्ता फेल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने एक बार फिर शांति वार्ता के लिए संपर्क किया है। बता दें कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ समंदर में नाकेबंदी शुरू कर दी है। बता दें कि ईरान ने वार्ता विफल होने के लेकर अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद ईरान की तरफ से वार्ता फिर से शुरू करने को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है।

ट्रंप ने वाइट हाउस के एक कार्यक्रम में कहा, आज सुबह ही हमें कुछ सही लोगों ने फोन किया था। वे समझौते को लेकर पूरा प्रयास करना चाहते हैं। हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि वे लोग कौन हैं। ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम की वह से यह वार्ता फेल हो गई। ईरान को अपनी परमाणु हथियारों की महत्वाकांक्षा को छोड़ना होगा और इसके बिना कोई डील संभव नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन छह मुस्लिम देशों पर क्यों मेहरबान डोनाल्ड ट्रंप, लागू नहीं होगी नाकेबंदी
ये भी पढ़ें:नाकेबंदी की तरफ आए तो कर देंगे तबाह, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दे डाली चेतावनी

ट्रंप ने दावा किया कि होर्मुज को लेकर कई देश सहयोग को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने किसी देश का भी नाम नहीं लिया। बता दें कि अमेरिका की नाकेबंदी के बाद दुनियाभर की अर्थव्यवस्था में और बड़ा भूचाल आ सकता है। इससे दुनियाभर में तेल की कीमतों के बढ़ने का खतरा है। वहीं शिपिंग का भी खर्च बढ़ रहा है।

शांति और युद्ध दोनों के लिए तैयार- ईरान

ईरान के राजदूत मोहम्मद फताअली ने सोमवार को कहा कि अगर अमेरिका ''गैरकानूनी मांगों'' से परहेज करता है और तेहरान की शर्तों को स्वीकार करता है तो तेहरान एक और दौर की शांति वार्ता के लिए तैयार है। फताअली ने ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी सैन्य नाकेबंदी का जवाब देते हुए कहा कि वाशिंगटन ईरान की ताकत से वाकिफ है और तेहरान ''सभी विकल्पों'' के लिए पूरी तरह से तैयार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:US और इजरायल ने कितना किया ईरान का नुकसान, सिर्फ रिपेयरिंग में लगेंगे 12 साल

ईरानी दूतावास में मीडिया को संबोधित करते हुए फताअली ने कहा, ''यदि आप किसी भी राजनयिक प्रक्रिया में प्रगति चाहते हैं, तो दोनों पक्षों को बातचीत के लिए तैयार रहना चाहिए। और उन्हें गैरकानूनी मांगों से बचना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'हमारे उच्च पदस्थ अधिकारियों ने कहा है कि हम शांति के लिए तैयार हैं, हम बातचीत के लिए तैयार हैं। लेकिन आपको यह भी पता होना चाहिए कि ईरान युद्ध के लिए भी तैयार है।' उन्होंने कहा, ''वे तीन-चार दिनों में युद्ध समाप्त करना चाहते थे, लेकिन युद्ध की अवधि, दायरा और भौगोलिक स्थिति हमारे नियंत्रण में है। 42 दिनों के युद्ध के बाद आप यह स्थिति देख सकते हैं।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।