Iran has claimed that it has shot down America second F-35 fighter jet ईरान ने अमेरिका का दूसरा F-35 फाइटर जेट मार गिराया, वीडियो शेयर करके दिया सबूत, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान ने अमेरिका का दूसरा F-35 फाइटर जेट मार गिराया, वीडियो शेयर करके दिया सबूत

ईरान के मुताबिक, यह उसके स्वदेशी रक्षा तंत्र की कामयाबी है। इससे पहले 19 मार्च को ईरान ने पहला F-35 लाइटनिंग-2 जेट मार गिराने का दावा किया था, जो अमेरिका की 5वीं पीढ़ी की सबसे अहम लड़ाकू विमान है। 

Fri, 3 April 2026 02:36 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान ने अमेरिका का दूसरा F-35 फाइटर जेट मार गिराया, वीडियो शेयर करके दिया सबूत
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब तुम गुफाओं में थे, तब हम…पाषाण युग वाली धमकी पर ईरान ने ट्रंप को रगड़ दिया

ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका का दूसरा F-35 फाइटर जेट गिरा दिया है। मेहर न्यूज एजेंसी के हवाले से रॉयटर्स ने खबर दी कि यह घटना देश के मध्य भाग में हुई। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एयरोस्पेस फोर्स की नई एयर डिफेंस सिस्टम ने जेट को निशाना बनाया।

खातम अल-अंबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने प्रेस टीवी को बताया कि भारी विस्फोट के कारण पायलट के बचने की संभावना बहुत कम है। ईरान के मुताबिक, यह उसका स्वदेशी रक्षा तंत्र की कामयाबी है। इससे पहले 19 मार्च को ईरान ने पहला F-35 लाइटनिंग-2 जेट मार गिराने का दावा किया था, जो अमेरिका की 5वीं पीढ़ी की सबसे अहम लड़ाकू विमान है। ईरान के मुंबई वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘दूसरा दुश्मन F-35 हमारे स्वदेशी सिस्टम से मार गिराया गया। ईरान एक ताकतवर देश है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वॉर खत्म नहीं हुआ तो पाक में होगा हाहाकार, सिर्फ तेल नहीं वजह; क्यों सुलह जरूरी

बढ़ता ही जा रहा तनाव

इस दावे के साथ ही पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। ईरान ने इजरायल और कुछ खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं। तेहरान और इस्फहान शहरों में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। उसी दिन ईरानी ड्रोन ने कुवैत के मीना अल-अहमदी तेल रिफाइनरी पर हमला किया, जिससे आग लग गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ और आग पर काबू पा लिया गया। इस रिफाइनरी पर पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं। ईरान ने खाड़ी क्षेत्र की ऊर्जा सुविधाओं पर हमलों को तेज कर दिया है और हार्मुज स्ट्रेट पर अपनी पकड़ मजबूत की है, जिससे विश्व के तेल और गैस के एक बड़े हिस्से का परिवहन प्रभावित हो रहा है और तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीत की घोषणा कर युद्ध समाप्त करो; पूर्व विदेश मंत्री ने दी सलाह, भारत पर भी असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अगले दो-तीन हफ्तों तक अमेरिकी सेना ईरान पर बहुत जोरदार हमले जारी रखेगी। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान का सबसे बड़ा पुल अमेरिकी हमलों में तबाह हो गया, जो शांति समझौते से इनकार करने पर नतीजे की याद दिलाता है। अमेरिकी नौसेना की छठी बेड़े ने घोषणा की कि उसका सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर क्रोएशिया से रवाना होकर किसी भी क्षेत्र में मिशन के लिए तैयार है। पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ताकत पहले से ही मजबूत की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।