Indian parents denied entry at US airport as Donald Trump immigration rules tighten Report ट्रंप की सख्ती का असर, वापसी का टिकट ना होने पर US में भारतीयों को एयरपोर्ट से लौटाया, International Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप की सख्ती का असर, वापसी का टिकट ना होने पर US में भारतीयों को एयरपोर्ट से लौटाया

  • अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप ने शपथ लेते ही अवैध प्रवासियों के खिलाफ नकेल कसना शुरू कर दिया है। इस बीच कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के माता-पिता को एयरपोर्ट से लौटा दिया गया है और उन्हें एंट्री की इजाजत नहीं मिली।

Fri, 24 Jan 2025 01:54 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रंप की सख्ती का असर, वापसी का टिकट ना होने पर US में भारतीयों को एयरपोर्ट से लौटाया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अवैध प्रवासियों के मुद्दे को लेकर काफी सख्त हैं और इससे भारत समेत दुनिया के कई देशों में हलचल बढ़ गई है। इमिग्रेशन नियमों में हुए बदलावों के बीच अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय भी चिंतित है। इस बीच अमेरिका के एक एयरपोर्ट से भारतीयों को एंट्री न देने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका में रहने वाले एक शख्स के भारतीय माता-पिता को वापसी टिकट न होने की वजह से अंदर जाने से मना कर दिया गया।

मिर्ची9 की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में अपने बच्चों से मिलने गए इंडियन पैरेंट्स को नेवार्क हवाई अड्डे पर एंट्री नहीं दी गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस दंपति के पास B-1/B-2 विजिटर था और उन्होंने इस आधार पर पांच महीने तक अमेरिका में रहने का प्लैन बनाया था। हालांकि एयरपोर्ट पर आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें बताया कि नए नियमों के तहत अब उन्हें यहां ठहरने के लिए वापसी टिकट दिखाना अनिवार्य है। एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने कथित तौर पर सभी दलीलों और स्पष्टीकरणों को खारिज करते हुए माता-पिता को हवाई अड्डे से सीधे भारत वापस भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिका में पकड़े गए 500 से ज्यादा घुसपैठिये, सैन्य विमान में बिठाकर बाहर छोड़े
ये भी पढ़ें:ट्रंप के डर से छोटी-मोटी नौकरियां गंवा रहे भारतीय, उधार लेकर काटने पड़ रहे दिन
ये भी पढ़ें:अरबों-खरबों डॉलर का टैरिफ नहीं है देना तो… दुनियाभर के नेताओं को ट्रंप का सुझाव

वहीं इस तरह के नियमों की आधिकारिक घोषणा ना होने की वजह से लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। अमेरिकी अधिकारियों ने भारतीयों को वापस भेजने के लिए 2025 के नए नियमों का हवाला दिया है। हालांकि इन बदलावों को लेकर पहले कोई सूचना नहीं दी गई गई थी। इस तरह की घटना अमेरिका में रहने वाले भारतीयों की चिंताएं और बढ़ा सकती हैं। यह सवाल भी उठ रहे हैं कि ट्रंप की नीतियों को लागू करने के लिए अमेरिका आने वाले दिनों में ऐसे ही कई अप्रत्याशित कदम उठा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।